23 C
New Delhi
Monday, November 23, 2026
Homeएंटरटेनमेंटफायरिंग की घटना के बाद पहली बार पब्लिक इवेंट में नजर आए...

फायरिंग की घटना के बाद पहली बार पब्लिक इवेंट में नजर आए टाइगर श्रॉफ, ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में दी शानदार परफॉर्मेंस

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ जुहू फायरिंग की घटना के बाद पहली बार किसी आधिकारिक सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए। 21 नवंबर को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ में उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी। इस दौरान टाइगर ने गणेश वंदना पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। हालांकि, उनकी परफॉर्मेंस के बीच मंच पर अचानक एक कुत्ते की एंट्री हो गई, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

टाइगर की प्रस्तुति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता गणेश वंदना पर परफॉर्म कर रहे हैं, तभी एक कुत्ता अचानक मंच पर पहुंच जाता है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना को मजेदार अंदाज में लिया। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘डोगेश भाई की अनपेक्षित एंट्री।’ वहीं, दूसरे यूजर ने इसे खास स्पेशल अपीयरेंस बताया।

फायरिंग की घटना के बाद टाइगर की पहली आधिकारिक मौजूदगी

टाइगर श्रॉफ की इस कार्यक्रम में मौजूदगी को लेकर उनके प्रशंसकों ने भी खुशी जाहिर की। कई यूजर्स ने इसे अभिनेता की दमदार वापसी बताया। वहीं, कुछ लोगों ने लिखा कि फायरिंग की घटना के बाद उन्हें दोबारा सार्वजनिक मंच पर देखकर अच्छा लगा। बता दें कि 18 अक्टूबर 2026 को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। उस समय अभिनेता फुटबॉल खेलकर घर लौट रहे थे। इस घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए थे।

घटना के बाद टाइगर सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर नजर आ रहे थे। हालांकि, 15 नवंबर को उन्हें अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ पुणे में देखा गया था। लेकिन 21 नवंबर को ग्लोबल पीस ऑनर्स में शामिल होना फायरिंग की घटना के बाद उनका पहला आधिकारिक सार्वजनिक कार्यक्रम रहा।

ग्लोबल पीस ऑनर्स में जुटीं मनोरंजन और खेल जगत की हस्तियां

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में मनोरंजन और खेल जगत की कई चर्चित हस्तियों की मौजूदगी रही। इस समारोह का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने वाले लोगों के साहस और बलिदान को सम्मानित करना और आतंकवाद के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देना था।

कार्यक्रम में शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, बोमन ईरानी और गायक सुखविंदर सिंह समेत कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की चर्चा रही।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23 ° C
23 °
22.1 °
53 %
4.1kmh
0 %
Mon
25 °
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
27 °
Fri
27 °

Most Popular