26.1 C
New Delhi
Thursday, November 19, 2026
Homeधर्मTulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह की तैयारी अभी से कर लें, पूजा...

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह की तैयारी अभी से कर लें, पूजा सामग्री से लेकर मंडप सजावट तक जानें सबकुछ

धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ कराया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शालिग्राम को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है।

तुलसी और शालिग्राम का विवाह भी पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य प्राप्त होता है। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि आती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इस साल तुलसी विवाह का पर्व 21 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। अगर आप भी घर पर तुलसी विवाह कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले ही पूजा और सजावट की जरूरी सामग्री की लिस्ट तैयार कर लें।

मंडप सजाने के लिए जरूरी सामग्री

तुलसी विवाह के लिए मंडप को पारंपरिक तरीके से सजाया जाता है। इसके लिए इन चीजों की आवश्यकता होगी।

  • गमले सहित तुलसी का पौधा
  • भगवान शालिग्राम या भगवान विष्णु की प्रतिमा अथवा तस्वीर
  • 4 से 5 गन्ने
  • केले के पत्ते
  • आम के पत्तों की तोरण
  • गेंदे और अन्य फूलों की मालाएं
  • दो लकड़ी की चौकियां
  • लाल या पीले रंग का कपड़ा
  • रंगोली के लिए आटा, हल्दी, रोली और रंग

माता तुलसी के श्रृंगार के लिए सामग्री

विवाह के अवसर पर माता तुलसी का दुल्हन की तरह श्रृंगार किया जाता है। इसके लिए निम्न सामग्री रखें।

  • नई साड़ी
  • लाल चुनरी
  • सिंदूर और रोली
  • बिंदी
  • चूड़ियां
  • मेहंदी
  • काजल
  • महावर (आलता)
  • छोटा शीशा
  • कंघी
  • बिछिया, पायल और अन्य आभूषण

भगवान शालिग्राम के लिए पूजन सामग्री

भगवान शालिग्राम के श्रृंगार और पूजा के लिए इन वस्तुओं की जरूरत होगी।

  • पीले रंग का वस्त्र
  • पीला चंदन
  • इत्र
  • जनेऊ
  • दो फूलों की मालाएं
  • लाल या पीला कपड़ा
  • सिक्का
  • साबुत हल्दी की गांठ

तुलसी विवाह की संपूर्ण पूजा सामग्री

पूजा को विधि-विधान से संपन्न कराने के लिए अन्य जरूरी सामग्री भी पहले से जुटा लें। इसमें गन्ना, आंवला, शकरकंद, मूली, तुलसी दल, नारियल, गंगाजल, शुद्ध  जल, रुई की बत्ती, अगरबत्ती, पान, सुपारी, लौंग, मिट्टी या तांबे का कलश, जटा वाला नारियल, 5 या 7 आम के पत्ते, पंचामृत, कलावा, फल, बेर, धूप, दीपक, घी, सीताफल, मिठाई, बताशे, दक्षिणा, पूजा के सिक्के और हवन सामग्री शामिल हैं।

तुलसी विवाह 2026 का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 21 नवंबर 2026 को सुबह 6 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 22 नवंबर 2026 को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर होगा।

तुलसी विवाह के लिए गोधूलि बेला को विशेष शुभ माना जाता है। इस साल 21 नवंबर को गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। इस दौरान तुलसी विवाह का आयोजन किया जा सकता है।

तुलसी विवाह का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। मान्यता है कि इस पूजा को श्रद्धापूर्वक करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही विवाह में आ रही बाधाएं दूर होने और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आने की कामना की जाती है।

परंपरा के अनुसार, तुलसी विवाह संपन्न होने के बाद माता तुलसी और भगवान शालिग्राम की पूजा-अर्चना की जाती है। कुछ परंपराओं में तुलसी के पौधे और शालिग्राम को सुपात्र ब्राह्मण को दान करने की भी मान्यता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
27 %
2.6kmh
0 %
Thu
25 °
Fri
26 °
Sat
27 °
Sun
27 °
Mon
28 °

Most Popular