24 C
New Delhi
Wednesday, November 11, 2026
Homeदेशफिर बढ़ी कोरोना की चिंता! नए वेरिएंट के संकेतों को पहचानें, सामान्य...

फिर बढ़ी कोरोना की चिंता! नए वेरिएंट के संकेतों को पहचानें, सामान्य सर्दी-जुकाम समझने की न करें भूल

लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना महामारी के बाद से SARS-CoV-2 वायरस के कई नए वेरिएंट सामने आ चुके हैं। अब PJ.2.1 वेरिएंट को लेकर चर्चा तेज है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, कोविड-19, इन्फ्लुएंजा और अन्य सांस से जुड़ी बीमारियों के लक्षण काफी हद तक एक जैसे हो सकते हैं। ऐसे में केवल लक्षणों के आधार पर यह पता लगाना मुश्किल है कि संक्रमण कोरोना का है या सामान्य फ्लू का। जरूरत पड़ने पर जांच कराना जरूरी है।

क्या है कोरोना का नया वेरिएंट PJ.2.1?

PJ.2.1 कोरोना वायरस SARS-CoV-2 का एक वेरिएंट है, जिसकी पहचान मई 2026 में कनाडा में हुई थी। इसके बाद कई अन्य देशों में भी इसकी मौजूदगी सामने आई। हालांकि, अभी इस बात के पर्याप्त प्रमाण नहीं हैं कि यह वेरिएंट पहले के वेरिएंट्स की तुलना में ज्यादा गंभीर बीमारी पैदा करता है।

क्या हैं इसके लक्षण?

PJ.2.1 से जुड़े लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसे हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं:

  • बुखार और ठंड लगना
  • गले में खराश या दर्द
  • सिरदर्द
  • नाक बंद होना या बहना
  • खांसी
  • शरीर और मांसपेशियों में दर्द
  • ज्यादा थकान और कमजोरी
  • कुछ मामलों में पेट से जुड़ी परेशानियां

विशेषज्ञों के मुताबिक, गले में तेज दर्द और बीमारी से ठीक होने के बाद लंबे समय तक थकान रहने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इन्हें PJ.2.1 के विशिष्ट या प्रमाणित लक्षण नहीं माना गया है।

कैसे फैलता है यह वायरस?

कोरोना वायरस मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने और सांस छोड़ने के दौरान निकलने वाले कणों के जरिए फैल सकता है। बंद और कम हवादार जगहों पर संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों और पहले से बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

कोरोना से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

  1. भीड़भाड़ और कम हवादार जगहों पर मास्क पहनें।
  2. घर और कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन रखें।
  3. नियमित रूप से हाथ साफ करें और चेहरे को बार-बार छूने से बचें।
  4. फ्लू जैसे लक्षण होने पर दूसरों के संपर्क में आने से बचें।
  5. जरूरत पड़ने पर कोविड-19 की जांच कराएं।
  6. बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयां न लें।
  7. कोविड वैक्सीनेशन को लेकर डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपडेट रहें।

ध्यान दें: कोरोना और सामान्य फ्लू के लक्षण एक जैसे हो सकते हैं। इसलिए सिर्फ लक्षण देखकर खुद से बीमारी का अनुमान न लगाएं। सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द या गंभीर कमजोरी होने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
24 ° C
25.1 °
24 °
69 %
1.5kmh
0 %
Wed
29 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
32 °
Sun
31 °

Most Popular