34.2 C
New Delhi
Wednesday, October 7, 2026
HomeImpact FeatureISRO Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए इसरो में सरकारी नौकरी का...

ISRO Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए इसरो में सरकारी नौकरी का मौका, मिलेगी लाखों में सैलरी

ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। इसरो के प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC) में टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन ‘B’, कुक और फायरमैन समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख आज यानी 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में 10वीं, ITI या डिप्लोमा पास अभ्यर्थियों के पास सरकारी नौकरी पाने का यह मौका जल्द खत्म होने वाला है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना देरी किए निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 7 अक्टूबर के बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा

ISRO Recruitment 2026 के तहत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। पद के अनुसार उम्मीदवार का SSC/10वीं, ITI या संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा उत्तीर्ण होना जरूरी है।

आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 25 वर्ष या 35 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख यानी 7 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

ISRO Recruitment 2026: पदों का विवरण

पद का नामरिक्तियां
टेक्निकल असिस्टेंट – ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग01
टेक्निकल असिस्टेंट – मैकेनिकल03
टेक्निकल असिस्टेंट – इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन01
टेक्नीशियन ‘B’ – टर्नर02
टेक्नीशियन ‘B’ – फिटर04
टेक्नीशियन ‘B’ – वेल्डर02
टेक्नीशियन ‘B’ – मैकेनिस्ट03
टेक्नीशियन ‘B’ – रेफ्रिजरेटर एंड एयर कंडीशनिंग01
टेक्नीशियन ‘B’ – इलेक्ट्रीशियन01
कुक ‘A’01
फायरमैन ‘A’03

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

ISRO भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले career.iprc.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार लॉग इन करके आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद पद के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

जरूरी बात: आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर 2026 है, इसलिए योग्य उम्मीदवार समय सीमा समाप्त होने से पहले अपना आवेदन जरूर पूरा कर लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
48 %
1.4kmh
0 %
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
37 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular