22.6 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेल यातायात पर असर, कई ट्रेनें 1...

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेल यातायात पर असर, कई ट्रेनें 1 से 5 घंटे तक लेट; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर रेल यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। बारिश के कारण ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई है और रायपुर स्टेशन पहुंचने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें शुक्रवार को कई घंटे की देरी से पहुंचीं। ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को समता एक्सप्रेस करीब 3 घंटे, पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 2 घंटे 45 मिनट, दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस 3 घंटे 45 मिनट और विशाखापट्टनम-दुर्ग एक्सप्रेस करीब 2 घंटे की देरी से रायपुर पहुंची। वहीं, दुर्ग से रायपुर के बीच लोकल ट्रेनों को आउटर पर लंबे समय तक रोके जाने की भी जानकारी सामने आई है। इसके चलते यात्रियों का सफर एक घंटे से अधिक लंबा हो रहा है।

अंबिकापुर एक्सप्रेस लगातार हो रही लेट

अंबिकापुर एक्सप्रेस के रायपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 8:30 बजे है, लेकिन पिछले करीब एक महीने से ट्रेन लगातार 3 से 4 घंटे की देरी से रायपुर पहुंच रही है। वापसी के दौरान भी ट्रेन के घंटों विलंब से चलने की जानकारी सामने आई है।

ट्रेन की देरी का असर यात्रियों पर भी पड़ रहा है। अंबिकापुर में यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में रात 12 से 1 बजे तक रुकना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दोपहर से शाम तक कई ट्रेनें घंटों लेट

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच रायपुर पहुंचने वाली कई लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें 2 से 5 घंटे तक विलंबित रहीं। बताया जा रहा है कि दुर्ग से रवाना होने के बाद कई ट्रेनों की देरी लगातार बढ़ती गई।

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दुर्ग से रवाना होने के बाद रायपुर पहुंचने तक 9 मिनट लेट थी। भाटापारा पहुंचने तक इसकी देरी बढ़कर 29 मिनट, उसलापुर तक 31 मिनट और पेंड्रारोड पहुंचने तक 1 घंटे 40 मिनट हो गई। शहडोल पहुंचने तक ट्रेन 2 घंटे 3 मिनट विलंबित हो चुकी थी।

इसी तरह साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग से निर्धारित समय पर रवाना हुई, लेकिन रायपुर पहुंचने में 5 मिनट की देरी हुई। इसके बाद तिल्दा तक ट्रेन की देरी बढ़कर 31 मिनट और सक्ती पहुंचने तक 1 घंटे 12 मिनट हो गई।

लगातार हो रही देरी के कारण लंबी दूरी के साथ-साथ लोकल ट्रेन यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
22.6 ° C
22.6 °
22.6 °
67 %
5.5kmh
95 %
Sat
23 °
Sun
23 °
Mon
32 °
Tue
35 °
Wed
38 °

Most Popular