34 C
New Delhi
Tuesday, September 22, 2026
HomeBlogSarkari Naukri 2026 : बिना परीक्षा KVIC में नौकरी पाने का मौका!...

Sarkari Naukri 2026 : बिना परीक्षा KVIC में नौकरी पाने का मौका! 50 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर यंग प्रोफेशनल, सलाहकार और सीनियर कंसल्टेंट समेत कुल 50 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए KVIC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

50 पदों पर होगी भर्ती

KVIC की इस भर्ती के तहत कुल 50 पद भरे जाएंगे। इनमें यंग प्रोफेशनल के 20, सलाहकार के 15 और सीनियर कंसल्टेंट के 15 पद शामिल हैं।

यंग प्रोफेशनल के 20 पदों में अकाउंट्स/ऑडिट के 5, एचआर एवं एडमिन के 4, खादी के 3, लीगल के 3, मार्केटिंग का 1, डिजाइन एवं ड्रॉइंग का 1, साइंस एंड टेक्नोलॉजी का 1 और पब्लिसिटी के 2 पद शामिल हैं।

सलाहकार के 15 पदों में अकाउंट्स/ऑडिट के 3, खादी रॉ मटेरियल के 3, एडमिनिस्ट्रेशन एवं एचआर के 2, खादी के 2, लीगल के 2, एस्टेट एवं सर्विसेज का 1, मार्केटिंग का 1 और स्फूर्ति का 1 पद शामिल है।

वहीं, सीनियर कंसल्टेंट के 15 पदों में अकाउंट्स/ऑडिट के 3, खादी रॉ मटेरियल के 2, एडमिनिस्ट्रेशन एवं एचआर के 2, खादी के 2, लीगल का 1, एस्टेट एवं सर्विसेज के 2, मार्केटिंग का 1, स्फूर्ति का 1 और साइंस एवं टेक्नोलॉजी का 1 पद शामिल है।

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में निर्धारित कार्य अनुभव भी जरूरी है।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देख लें, क्योंकि अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग हो सकती हैं।

आयु सीमा

यंग प्रोफेशनल पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 27 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

सलाहकार पद के लिए न्यूनतम आयु 40 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित है। वहीं, सीनियर कंसल्टेंट पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 39 वर्ष से कम होनी चाहिए।

सलाहकार और सीनियर कंसल्टेंट पदों के लिए आयु की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन?

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन आवेदन की स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। यानी भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित यंग प्रोफेशनल और सीनियर कंसल्टेंट उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹25,000 से ₹40,000 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य लाभ और भत्ते भी मिल सकते हैं।

सलाहकार पद पर चयनित उम्मीदवारों का पारिश्रमिक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तारीख

KVIC की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की पात्रता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य शर्तों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में अच्छी तरह जांच लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
34 ° C
34 °
33.1 °
52 %
3.1kmh
0 %
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
39 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular