35 C
New Delhi
Monday, September 21, 2026
Homeछत्तीसगढ़Train Ticket Rules: ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी...

Train Ticket Rules: ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू

बिलासपुर : ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बिना वैध टिकट यात्रा करना अब जेब पर भारी पड़ सकता है। बिलासपुर रेल मंडल ने बेटिकट और अनियमित टिकट वाले यात्रियों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। ट्रेनों के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों पर भी लगातार टिकटों की जांच की जा रही है।

रेलवे की जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने, गलत श्रेणी के टिकट पर सफर करने या टिकट से जुड़ी अन्य अनियमितता पाए जाने पर यात्रियों से रेलवे नियमों के अनुसार किराए के अंतर के साथ अतिरिक्त चार्ज वसूला जा रहा है।

जन विश्वास एक्ट के तहत प्रावधानों में बदलाव

रेलवे के अनुसार, जन विश्वास एक्ट के तहत पेनल्टी से जुड़े कुछ प्रावधानों में आंशिक बदलाव किया गया है। कुछ मामलों में जुर्माने की राशि को संशोधित कर बढ़ाया गया है। इन नए प्रावधानों की जानकारी यात्रियों तक पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशनों और अन्य माध्यमों से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि टिकट जांच रेलवे की नियमित और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यात्रियों को हमेशा वैध टिकट लेकर यात्रा करने और टिकट में दर्ज श्रेणी के अनुसार ही सफर करने की समझाइश दी जा रही है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर रेलवे के निर्धारित प्रावधानों के तहत चार्ज की वसूली की जाएगी।

यात्रा से पहले टिकट की जांच जरूरी

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन में सवार होने से पहले अपना वैध टिकट जरूर सुनिश्चित करें। जिस श्रेणी के लिए टिकट लिया गया है, उसी श्रेणी में यात्रा करें। नियमों का पालन करने से टिकट जांच के दौरान होने वाली परेशानी और अतिरिक्त भुगतान से बचा जा सकता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
35 ° C
35 °
34.1 °
43 %
3.6kmh
0 %
Mon
35 °
Tue
37 °
Wed
40 °
Thu
39 °
Fri
39 °

Most Popular