33 C
New Delhi
Thursday, September 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG B.Ed Admission 2026: बीएड-डीएलएड की चौथी मेरिट लिस्ट जारी, इस तारीख...

CG B.Ed Admission 2026: बीएड-डीएलएड की चौथी मेरिट लिस्ट जारी, इस तारीख तक मिलेगा एडमिशन का मौका

CG B.Ed Admission 2026: छत्तीसगढ़ के शिक्षा महाविद्यालयों में B.Ed और D.El.Ed प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया जारी है। प्रथम चरण की चौथी सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के तहत सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा में संबंधित कॉलेज में प्रवेश लेना होगा। 16 सितंबर को अंतिम सूची जारी की गई।

पहले चरण की चौथी सूची के अनुसार B.Ed की कुल 5,954 सीटों में से 714 सीटें आवंटित की गई हैं, जबकि 5,240 सीटें रिक्त हैं। वहीं D.El.Ed की कुल 1,854 सीटों में से 1,647 सीटों का आवंटन हुआ है और 207 सीटें अभी रिक्त हैं।

19 सितंबर तक लेना होगा प्रवेश

सीट आवंटन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को 19 सितंबर तक संबंधित कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों को आवंटित कॉलेज में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

दूसरे चरण के लिए 22 सितंबर से पंजीयन

B.Ed और D.El.Ed काउंसिलिंग के दूसरे चरण के लिए पंजीयन 22 सितंबर से शुरू होगा। अभ्यर्थी 25 सितंबर तक पंजीयन कर सकेंगे।

दूसरे चरण की प्रक्रिया में पहली सूची के लिए दावा-आपत्ति 29 सितंबर को ली जाएगी और अंतिम सूची 1 अक्टूबर को जारी होगी। आवंटित सीट पर अभ्यर्थियों को 6 अक्टूबर तक प्रवेश लेना होगा।

इसके बाद दूसरी सूची के लिए दावा-आपत्ति 9 अक्टूबर को और अंतिम सूची 12 अक्टूबर को जारी की जाएगी। इस सूची में आवंटित सीटों पर 15 अक्टूबर तक प्रवेश लिया जा सकेगा। वहीं तीसरी सूची के लिए दावा-आपत्ति 21 अक्टूबर को और अंतिम सूची 23 अक्टूबर को जारी होगी।

B.Ed में 5,240 सीटें अभी रिक्त

प्रथम चरण की चौथी सूची के आंकड़ों के अनुसार B.Ed में 5,954 सीटों में से 714 सीटों का आवंटन हुआ है। ऐसे में 5,240 सीटें अभी रिक्त हैं। D.El.Ed में भी कुल 1,854 सीटों में से 1,647 सीटें आवंटित होने के बाद 207 सीटें खाली हैं।

रिक्त सीटों के कारण आगामी काउंसिलिंग चरणों में अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपनी सीट आवंटन स्थिति और काउंसिलिंग की निर्धारित तारीखों पर नजर रखें और समय-सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
55 %
3.1kmh
31 %
Thu
33 °
Fri
36 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
40 °

Most Popular