20.6 C
New Delhi
Monday, October 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़शिक्षक बनने का शानदार मौका! छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में होगी बड़े...

शिक्षक बनने का शानदार मौका! छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में होगी बड़े पैमाने पर भर्ती, जानें विषयवार पदों की संख्या

रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए इन दिनों बंपर भर्ती निकाली है। लोक शिक्षण संचालनालय ने 1812 पदों पर भर्ती के लिए एक संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इनमें शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पद दोनों शामिल है। हालांकि आवेदन और अन्य जानकारी अभी साझा नहीं की गई है। जारी विज्ञापन के अनुसार भर्ती में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक सहित विभिन्न शैक्षणिक पदों के साथ गैर-शैक्षणिक पद भी शामिल हैं।

इनमें व्याख्याता हिंदी के 51, अंग्रेजी के 65, संस्कृत के 47, गणित के 49, जीव विज्ञान के 39, वाणिज्य के 104, रसायन के 44, भौतिक के 53 तथा सामाजिक विज्ञान के 52 पद शामिल हैं। इसी तरह व्याख्याता भूगोल के 60 पद, शिक्षक हिंदी/संस्कृत के 34, शिक्षक अंग्रेजी के 106, शिक्षक कला के 72, शिक्षक विज्ञान के 56, शिक्षक गणित के 68, व्यायाम शिक्षक के 50, ग्रंथपाल के 60 तथा शिक्षक कंप्यूटर के 40 पद हैं। इसके अलावा प्रयोगशाला सहायक के 170, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के 27, प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला के 24 और सहायक ग्रेड-3 के 10 पद भी शामिल हैं।

विज्ञापन में व्याख्याता वाणिज्य के 104 पद और शिक्षक अंग्रेजी के 106 पद भी प्रमुख हैं।लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम, पदों में आरक्षण सहित विस्तृत जानकारी विभाग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.6 ° C
20.6 °
20.6 °
65 %
0.9kmh
0 %
Sun
22 °
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
30 °

Most Popular