26.5 C
New Delhi
Tuesday, October 27, 2026
Homeमौसमदिल्ली समेत कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और तेज हवाओं...

दिल्ली समेत कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

देशभर के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज यानी 9 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है।

मौसम में बदलाव की मुख्य वजह कम दबाव का क्षेत्र और अलग-अलग इलाकों में बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण को बताया जा रहा है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। वहीं, मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के चलते पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर सकती हैं। ऐसे में लोगों को पेड़ों और कमजोर ढांचों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी गई है। समुद्र में भी तेज लहरें उठने की संभावना है, इसलिए मछुआरों को खराब मौसम में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में बारिश के आसार

दिल्ली में 9 सितंबर को कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, गौतम बुद्ध नगर, कानपुर, मिर्जापुर, देवरिया, शाहजहांपुर, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, बलरामपुर, बहराइच, वाराणसी, रामपुर, सोनभद्र और गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

बिहार और राजस्थान में भी अलर्ट

बिहार में पटना, गया, पूर्णिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और पश्चिमी चंपारण समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी है।

राजस्थान में जयपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और भरतपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पहाड़ी राज्यों में ज्यादा खतरा

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और चमोली समेत कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर और किन्नौर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। यहां तेज हवाओं के साथ भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
26.5 ° C
26.5 °
26.5 °
42 %
1.8kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
30 °
Sat
30 °

Most Popular