35.9 C
New Delhi
Monday, October 5, 2026
Homeदेशमहिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! इस तारीख को मिलेंगे ₹1750, नाम चेक...

महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! इस तारीख को मिलेंगे ₹1750, नाम चेक करने का तरीका जानें

Ladli Behna Yojana 19 Installment: मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के लिए रक्षाबंधन का त्योहार बेहद खास होने जा रहा है. प्रदेश के मुख्यमंत्री मैहर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अगली किस्त जारी करेंगे. इस बार राज्य सरकार ने बहनों को रक्षाबंधन का विशेष उपहार देते हुए नियमित किस्त की राशि 1500 के साथ 250 रुपये की अतिरिक्त शगुन राशि भेजने का फैसला किया है. यानी इस महीने लाडली बहनों के बैंक खातों में कुल 1,750 रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए से सीधे उनके खाते में जमा की जाएगी.

19 अगस्त को आएगी 39वीं किस्त

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दी जाने वाली यह राशि सरकार की ओर से 39वीं किस्त होगी. मैहर में होने वाले भव्य कार्यक्रम में बटन दबाकर एक साथ प्रदेश भर की रजिस्टर्ड लाडली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे. सरकार की इस घोषणा से त्योहार के मौके पर महिलाओं को मिलने वाली वित्तीय सहायता उनकी खुशियों को दोगुना करने के साथ ही त्योहार को अच्छे से अच्छे से मनाने में मददगार साबित होंगी.

लाडली बहना योजना की लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

अगर आप भी यह जांचना चाहती हैं कि 19 अगस्त को आपके खाते में पैसा आएगा या नहीं, तो आप घर बैठे अपने मोबाइल से बेनेफिशरी लिस्ट में अपना नाम देख सकती हैं. इसके लिए बास नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा.

ये है स्टेप बाय स्टेप ऑनलाइन प्रक्रिया

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज के मेन्यू बार में उपलब्ध Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करके ओटीपी भेजें पर क्लिक करें.
  • आपके मोबाइल पर प्राप्त हुए OTP को दर्ज करके सबमिट करें.
  • अब अपने जिले, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत/जोन और ग्राम/वार्ड का चयन करें. स्क्रीन पर आपके क्षेत्र की पूरी लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें आप आसानी से अपना नाम ढूंढ सकती हैं.
RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
35.9 ° C
35.9 °
35.9 °
39 %
4.1kmh
0 %
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
37 °

Most Popular