34.9 C
New Delhi
Sunday, October 4, 2026
Homeदेश15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी...

15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, सुबह 4 बजे से शुरू होगी पहली ट्रेन

देश 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाने के लिए तैयार है। राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने भी यात्रियों के लिए खास इंतजाम किए हैं। आम दिनों में जहां मेट्रो सेवा सुबह करीब 6 बजे शुरू होती है, वहीं 15 अगस्त को सभी कॉरिडोर पर मेट्रो करीब दो घंटे पहले यानी सुबह 4 बजे से चलनी शुरू हो जाएगी। इससे लाल किले पर आयोजित समारोह में पहुंचने वाले लोगों को सुबह-सुबह आने-जाने में आसानी होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के अनुसार, 15 अगस्त को टर्मिनल स्टेशनों से पहली मेट्रो सुबह 4 बजे उपलब्ध होगी। शुरुआती समय में मेट्रो की फ्रीक्वेंसी सामान्य दिनों की तुलना में कम रहेगी। सुबह 4 बजे से करीब 6 बजे तक ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद करीब 6 बजे से मेट्रो का संचालन अपने सामान्य समय और नियमित फ्रीक्वेंसी के अनुसार होने लगेगा। यानी जो लोग स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए सुबह जल्दी निकलना चाहते हैं, उनके लिए मेट्रो सबसे सुविधाजनक विकल्पों में से एक होगी।

इन स्टेशनों से लाल किले पहुंचना आसान

स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन स्थल यानी लाल किले के सबसे नजदीक लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन हैं। हालांकि, समारोह में आने वाले लोगों को सुरक्षा व्यवस्था और स्टेशन पर भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक्स्ट्रा टाइम लेकर चलने की सलाह दी जाती है।

खास मेहमानों को नहीं खरीदना होगा टिकट

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से आमंत्रित विशेष मेहमानों और वैध प्रवेश पत्र रखने वाले लोगों के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। उन्हें मेट्रो यात्रा के लिए खुद से QR कोड टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी। DMRC ने रक्षा मंत्रालय को 1.30 लाख विशेष प्री-वेंडेड QR टिकट उपलब्ध कराए हैं। इसके अलावा, जिन आमंत्रित लोगों के पास रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी वैध फिजिकल एडमिट कार्ड होगा, उन्हें निर्धारित मेट्रो स्टेशनों पर विशेष QR टिकट दिए जाएंगे। इन टिकटों से वे बिना किराया दिए मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इस यात्रा का खर्च रक्षा मंत्रालय की ओर से DMRC को दिया जाएगा।

लाल किले के आसपास ट्रैफिक पर भी पाबंदी

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले के आसपास सुरक्षा को देखते हुए वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा। 15 अगस्त को सुबह 10 बजे तक नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग और एस्प्लेनेड रोड समेत कई रास्तों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा 14 अगस्त की आधी रात से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन खत्ता से वजीराबाद ब्रिज के बीच वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
34.9 ° C
34.9 °
34.9 °
33 %
3.8kmh
0 %
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
38 °

Most Popular