27 C
New Delhi
Friday, August 14, 2026
Homeदेशराजस्थान की खुशी कांटीवाल का ब्रिटेन में डंका, 135 साल पुरानी संस्था...

राजस्थान की खुशी कांटीवाल का ब्रिटेन में डंका, 135 साल पुरानी संस्था में हासिल किया बड़ा पद

राजस्थान में झुंझुनूं जिले के छोटे से गांव ‘गुढ़ा बावनी’ की बेटी खुशी कांटीवाल ने कामयाबी की ऊंची उड़ान भरी है. खुशी का चयन यूनाइटेड किंगडम की 135 साल पुरानी प्रतिष्ठित संस्था में ‘कम्यूनिकेशन अधिकारी’ के पद पर हुआ है. उनके पिता गोपाल राम कांटीवाल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में डिप्टी कमांडेंट के पद पर ओडिशा में सेवाएं दे रहे हैं.

अजमेर से स्नातक कर उच्च शिक्षा के लिए गईं ब्रिटेन

गोपाल राम कांटीवाल के अनुसार, उनका परिवार उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा बावनी की ‘खेदड़ों की ढाणी’ का रहने वाला है. खुशी ने अजमेर के सोफिया गर्ल्स कॉलेज से स्नातक (ग्रेजुएशन) किया और वर्ष 2023 में मास कम्यूनिकेशन (मास मीडिया) की पढ़ाई करने यूके चली गई थीं. वहां उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद उन्हें न्यूकैसल स्थित प्रतिष्ठित चैरिटी संस्था चिल्ड्रन्स नॉर्थ ईस्ट में कम्यूनिकेशन अधिकारी के पद पर आकर्षक पैकेज के साथ स्थायी नियुक्ति प्राप्त हुई है.

135 साल पुरानी संस्था में मिला बड़ा पद

‘चिल्ड्रन्स नॉर्थ ईस्ट’ एक चैरिटी संस्था है, जिसकी स्थापना वर्ष 1891 (लगभग 135 वर्ष पूर्व) में हुई थी. खुशी जल्द ही वहां कम्यूनिकेशन अधिकारी का पदभार ग्रहण करने वाली हैं. खुशी की इस उपलब्धि से पूरे उदयपुरवाटी क्षेत्र में खुशी की लहर है. बिटिया की इस सफलता की खबर मिलते ही अम्बेडकर नगर और खेदड़ों की ढाणी सहित पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है. स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं और बुजुर्गों ने इसे आने वाली पीढ़ियों विशेषकर गांव की बेटियों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बताया है.

पिता को मिल चुका है ‘पुलिस सेवा पदक’

उल्लेखनीय है कि खुशी के पिता गोपाल राम कांटीवाल (डिप्टी कमांडेंट, CRPF) नवलगढ़ के पोदार कॉलेज के पूर्व छात्र हैं. उन्हें कश्मीर में तैनाती के दौरान आंतरिक सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा ‘पुलिस सेवा पदक’ से सम्मानित किया जा चुका है. एक ओर जहां पिता ने राष्ट्र सेवा में मिसाल कायम की है, वहीं दूसरी ओर बेटी ने विदेश में यह बड़ी सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
27 ° C
27.1 °
27 °
94 %
2.1kmh
99 %
Fri
32 °
Sat
38 °
Sun
37 °
Mon
37 °
Tue
31 °

Most Popular