35.4 C
New Delhi
Sunday, August 9, 2026
HomeदेशLPG Gas e-KYC Alert: 16 अगस्त से पहले करा लें ई-केवाईसी, वरना...

LPG Gas e-KYC Alert: 16 अगस्त से पहले करा लें ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर बुकिंग में आ सकती है परेशानी

LPG Gas e-KYC Alert: क्या आपने LPG गैस कनेक्शन की e-KYC पूरी कर ली है? अगर नहीं, तो इसे जल्द निपटा लें. e-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को आने वाले समय में गैस सिलेंडर बुकिंग और अन्य सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. सरकार LPG उपभोक्ताओं को कई बार e-KYC कराने के लिए अतिरिक्त समय दे चुकी है, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में ग्राहक यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं. ऐसे में समय रहते e-KYC नहीं कराने पर ऑनलाइन बुकिंग समेत कई सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं. आइए जानते हैं कि e-KYC नहीं कराने पर आपको किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है…

घर बैठे कैसे करें LPG सिलेंडर की e-KYC?

16 अगस्त से पहले आप घर बैठे भी e-KYC करा सकते हैं. यह प्रोसेस काफी आसान है…

  • इसके लिए आपके पास जिस भी कंपनी का सिलेंडर, जैसे- इंडियन ऑयल,भारत गैस, एचपी है, उसका आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें.
  • अब डाउनलोड किए ऐप पर जाकर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें.
  • इसके बाद e-KYC या Aadhaar Verification का ऑप्शन चुनें
  • फिर फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करके फॉर्म को सबमिट करें.

LPG सिलेंडर की e-KYC न कराने से क्या हो सकती है परेशानी?

अगर आप e-KYC नहीं करवाते हैं, तो इससे आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे-

  • समय पर  e-KYC पूरी न होने पर रिफिल सिलेंडर बुक करने में परेशानी हो सकती है.
  • इसके साथ ही अगर आपको सिलेंडर की डिलीवरी में भी काफी परेशानी हो सकती है.
  • e-KYC न होने की स्थिति में गैस सब्सिडी को रोक दिया जा सकता है.
  • इसके साथ ही कनेक्शन ब्लॉक होने की संभावना है.
RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
35.4 ° C
35.4 °
35.4 °
45 %
4.2kmh
32 %
Sun
35 °
Mon
36 °
Tue
29 °
Wed
37 °
Thu
37 °

Most Popular