24 C
New Delhi
Wednesday, November 25, 2026
Homeदेशदिल्ली में शिवरात्रि तक ट्रैफिक अलर्ट! 11 अगस्त तक भारी वाहनों की...

दिल्ली में शिवरात्रि तक ट्रैफिक अलर्ट! 11 अगस्त तक भारी वाहनों की नो-एंट्री, एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली : सावन शिवरात्रि (11 अगस्त) को देखते हुए हरिद्वार और गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों की संख्या राजधानी दिल्ली की सड़कों पर लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपको ट्रैफिक एडवाइजरी का ध्यान रखा होगा। पुलिस ने गुरुग्राम और एयरपोर्ट जाने के लिए लोगों से मेट्रो से चलने की सलाह दी है।

कांवड़ियों की सुरक्षा और आम लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार से 11 अगस्त तक कांवड़ मार्गों पर भारी व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने आम वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें 11 प्रमुख व्यस्त रूटों से बचने और वैकल्पिक मार्गों या मेट्रो सेवा का उपयोग करने का सुझाव दिया गया है।

1,829 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती

यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 1,829 कर्मियों को सड़कों पर तैनात किया है। कांवड़ शिविरों के आसपास कड़ी निगरानी रखी जा रही है और प्रमुख सड़कों पर 1 से 2 लेन केवल कांवड़ियों के आवागमन के लिए आरक्षित की गई हैं। ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूप से गुरुग्राम और आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी है।

इन 8 प्रमुख रूटों पर जाने से बचें

कांवड़ यात्रा के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए आम वाहन चालकों को निम्नलिखित मार्गों का प्रयोग न करने की सलाह दी गई है:

  • अक्षरधाम से धौला कुआं मार्ग: अप्सरा बॉर्डर, शाहदरा फ्लाईओवर, सीलमपुर, आईएसबीटी, रानी झांसी रोड, फैज रोड, धौला कुआं, एनएच-48 व राजोकरी बॉर्डर।
  • दक्षिण-पूर्वी दिल्ली मार्ग: सराय काले खां, आश्रम चौक, मूलचंद, एंड्रयूज गंज, एम्स, अरबिंदो मार्ग, आईआईटी, लाडो सराय, एमजी रोड व आया नगर बॉर्डर।
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली आंतरिक मार्ग: भोपुरा बॉर्डर, वजीराबाद रोड, लोनी फ्लाईओवर, गोकुलपुरी, 66 फुटा रोड, सीलमपुर व जीटी करनाल रोड।
  • सिंघु बॉर्डर मार्ग: भोपुरा बॉर्डर, वजीराबाद ब्रिज, आउटर रिंग रोड, मुकरबा चौक, एनएच-44 (जीटी करनाल रोड) व सिंघु बॉर्डर।
  • पश्चिमी दिल्ली लिंक: मुकरबा चौक, पीरागढ़ी व टिकरी बॉर्डर।
  • एनएच-9 व बदरपुर मार्ग: महाराजपुर बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, एनएच-9, सराय काले खां, आश्रम, मथुरा रोड व बदरपुर बॉर्डर।
  • नोएडा-गुरुग्राम कनेक्टिंग मार्ग-1: कालिंदी कुंज, मथुरा रोड, आईआईटी, अरबिंदो मार्ग व आया नगर बॉर्डर।
  • नोएडा-गुरुग्राम कनेक्टिंग मार्ग-2: चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, खानपुर, मेहरौली-बदरपुर (MB) रोड व आया नगर।
RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
24 ° C
24.1 °
24 °
46 %
1.5kmh
3 %
Wed
25 °
Thu
26 °
Fri
27 °
Sat
26 °
Sun
26 °

Most Popular