24 C
New Delhi
Wednesday, November 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG B.Ed-D.El.Ed Admission 2026: काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

CG B.Ed-D.El.Ed Admission 2026: काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

Chhattisgarh B.Ed-D.El.Ed Admission 2026: छत्तीसगढ़ में बीएड (B.Ed) और डीएलएड (D.El.Ed) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही शासकीय एवं निजी शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित बीएड और डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन और विकल्प (चॉइस) फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी प्रथम चरण की काउंसलिंग के लिए 12 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

B.Ed-D.El.Ed Admission 2026: SCERT वेबसाइट पर शुरू हुआ ऑनलाइन पंजीयन

SCERT द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों को  आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। इसके साथ ही उन्हें अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम का विकल्प फॉर्म भी भरना होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

17 अगस्त को जारी होगी दावा-आपत्ति सूची

ऑनलाइन पंजीयन और विकल्प फॉर्म जमा होने के बाद 17 अगस्त को दावा-आपत्ति के लिए पहली सूची जारी की जाएगी। इसके बाद आपत्तियों के निराकरण के पश्चात 19 अगस्त को प्रथम चरण की पहली मेरिट सूची प्रकाशित होगी। चयनित अभ्यर्थी 19 से 21 अगस्त तक संबंधित कॉलेजों में प्रवेश ले सकेंगे।

दूसरे चरण की प्रक्रिया सितंबर से

जिन अभ्यर्थियों का पहले चरण में चयन नहीं होगा या जो किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले पाएंगे, उनके लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग 22 सितंबर से 27 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन और विकल्प फॉर्म 22 से 25 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे।

21 हजार से अधिक सीटों पर होगा प्रवेश

इस वर्ष भी बीएड और डीएलएड की सीटों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राज्यभर के शासकीय और निजी शिक्षण संस्थानों में बीएड की 14,495 सीटों और डीएलएड की 6,710 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। यानी कुल 21,205 सीटों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर मिलेगा।

महत्वपूर्ण तारीखें एक नजर में

  • प्रथम चरण पंजीयन: 12 अगस्त तक
  • दावा-आपत्ति सूची: 17 अगस्त
  • प्रथम मेरिट सूची: 19 अगस्त
  • प्रथम चरण प्रवेश: 19 से 21 अगस्त
  • द्वितीय मेरिट सूची: 27 अगस्त
  • द्वितीय चरण प्रवेश: 27 अगस्त से 2 सितंबर
  • तृतीय मेरिट सूची: 9 सितंबर
  • तृतीय चरण प्रवेश: 9 से 11 सितंबर
  • चौथी मेरिट सूची: 16 सितंबर
  • चौथा चरण प्रवेश: 16 से 19 सितंबर
  • द्वितीय चरण काउंसलिंग: 22 सितंबर से 27 अक्टूबर

SCERT ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन एवं काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करें, ताकि प्रवेश में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
24 ° C
24.1 °
24 °
46 %
1.5kmh
3 %
Wed
25 °
Thu
26 °
Fri
27 °
Sat
26 °
Sun
26 °

Most Popular