30.1 C
New Delhi
Tuesday, September 22, 2026
HomeखेलIndia Vs Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर… एशिया कप में...

India Vs Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर… एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला, नोट कर लें मैच डेट

India Vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबले की तारीख तय हो गई है। इस बार ये मैच महिला एशिया कप में होगा, जो 28 अगस्त से शुरू होगा और 13 सितंबर तक चलेगा। इस बार का एशिया कप यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। टीम इंडिया अपना पहला मैच 30 अगस्त को खेलेगी। भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें फिर से आमने सामने होने जा रही हैं। इस मैच की तारीख 5 सितंबर तय की गई है। इससे पहले हाल ही में टी20 विश्व कप के दौरान दोनों टीमों की टक्कर हुई थी, इसमें भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पीटा था।

महिला एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान

वुमेंस एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। इसका पहला मैच 28 अगस्त को खेला जााएगा। वहीं फाइनल मैच 13 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस बार महिला एशिया कप का छठा संस्करण होगा, जो कि टी20 फॉर्मेट यानी 20 ओवर का मैच खेला जाएगा। इस बार के एशिया कप में कुल मिलाकर आठ टीमें खेल रही हैं। इसमें भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और यूएई की टीमें शामिल हैं। अफगानिस्तान की महिला टीम क्रिकेट नहीं खेलती है। इस वक्त श्रीलंका की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है।

जल्द की जाएगी टीमों के स्क्वाड की घोषणा

अब जबकि शेड्यूल का ऐलान हो गया है तो जल्द ही टीमों का स्क्वाड भी जल्द ही सामने आना शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथ में ही रहेगी, जिन्होंने टी20 विश्व कप में भी टीम की कप्तानी की थी। हालांकि उस दौरान टीम ने पाकिस्तान को तो पीटा, लेकिन बाकी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। आपको ये भी बता दें कि 17 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक जापान में एशियन गेम्स का भी आयोजन किया जाएगा। यानी एशिया कप के खत्म होने और एशियन गेम्स के शुरू होने के बीच ज्यादा गैप नहीं है।

एशिया कप 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मैच थाईलैंड से 30 अगस्त को खेलेगी। भारतीय टीम अपना दूसरा मैच हांगकांग से 3 सितंबर को खेलेगी। इसके बाद 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ग्रुप ए का हिस्सा है। इस ग्रुप में इंडिया, पाकिस्तान, थाईलैंड, हांगकांग की टीमें शामिल हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितं​बर को शाम आठ बजे से शुरू होगा मैच

इस बीच सभी की नजर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर रहने वाली है। हालांकि पाकिस्तानी टीम भारत के आगे कहीं नहीं टिकती फिर भी ये बड़ा मैच तो माना ही जाता है। जैसा कि हमने पहले ही बताया कि ये मैच 5 सितंबर दिन शनिवार को खेला जाएगा और भारतीय समय अनुसार शाम आठ बजे से शुरू होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
66 %
1.5kmh
0 %
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
39 °
Fri
37 °
Sat
38 °

Most Popular