31.8 C
New Delhi
Thursday, October 15, 2026
Homeराजस्थानराजस्थान के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से गायब शिक्षकों पर एक्शन...

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से गायब शिक्षकों पर एक्शन की तैयारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

बीकानेर : राजस्थान के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों के मामलों पर अब शिक्षा विभाग गंभीर नजर आ रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेशभर में ऐसे शिक्षकों की विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में संयुक्त निदेशक (कार्मिक) की ओर से सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों को आदेश भेजा गया है।

जारी निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक संभाग से उन शिक्षकों का पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में मांगा गया है जो लंबे समय से विद्यालयों में अनुपस्थित हैं। रिपोर्ट में संबंधित शिक्षक का नाम, विषय, वर्तमान पदस्थापन स्थल, कब से अनुपस्थित हैं और अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया है।

निदेशालय के इस कदम से संकेत मिल रहे हैं कि विभाग बिना अनुमति या लंबे समय से विभिन्न कारणों से ड्यूटी से दूर रहने वाले शिक्षकों के मामलों की राज्य स्तर पर समीक्षा करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक प्रशासनिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, जुटाई जा रही जानकारी का उपयोग कई महत्वपूर्ण उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। इनमें सेवा अभिलेखों का सत्यापन, अनुशासनात्मक कार्रवाई, विद्यालयों में वास्तविक रिक्त पदों का आकलन और जरूरत के अनुसार शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल हो सकता है। इससे यह भी स्पष्ट होगा कि किन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है और किन पदों पर लंबे समय से कार्य नहीं हो रहा है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
31.8 ° C
31.8 °
31.8 °
60 %
2.3kmh
45 %
Thu
32 °
Fri
30 °
Sat
32 °
Sun
34 °
Mon
35 °

Most Popular