38 C
New Delhi
Saturday, July 11, 2026
HomeटेकMonsoon Phone Hacks: मानसून में फोन खराब होने का डर खत्म! ये...

Monsoon Phone Hacks: मानसून में फोन खराब होने का डर खत्म! ये स्मार्ट टिप्स आपके मोबाइल को रखेंगे पूरी तरह सेफ

Monsoon Phone Hacks: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी रोज की जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है. बैंकिंग से लेकर ऑफिस, पढ़ाई, मैप्स, पेमेंट, फोटो, वीडियो और चैट तक लगभग हर काम फोन से होता है. लेकिन जैसे ही बारिश का मौसम आता है, सबसे बड़ी टेंशन होती है कि कहीं फोन भीग न जाए. थोड़ा सा पानी भी फोन को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. अगर आप भी अपने फोन को बारिश में सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो ये आसान और काम की ट्रिक्स जरूर अपनाएं.

वाटरप्रूफ फोन पाउच

बारिश में बाहर निकलते समय सबसे पहले अपने फोन को Waterproof Phone Pouch में रखें. इससे फोन सीधे बारिश के पानी के संपर्क में नहीं आता. अच्छी बात यह है कि पाउच के बाहर से भी आप कॉल कर सकते हैं, मैप्स देख सकते हैं, ऐप्स चला सकते हैं और स्क्रीन आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. आजकल यह मार्केट और Quick Commerce प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से मिल जाता है.

ड्राई चार्जिंग केबल 

अगर फोन भीग गया है तो उसे तुरंत चार्ज पर बिल्कुल न लगाएं. Charging Port में नमी होने पर फोन के अंदर के पार्ट्स खराब हो सकते हैं और सेफ्टी वार्निंग भी आ सकती है. पहले फोन और Charging Port को पूरी तरह सूखने दें. यही बात Wired Earphones पर भी लागू होती है. Cable और Port सूखे होने के बाद ही इस्तेमाल करें.

शॉकप्रूफ केस 

बारिश में सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं और ऐसे में फोन हाथ से गिर सकता है. Shockproof Case फोन को गिरने से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचाता है. Raised Edges वाला केस स्क्रीन और कैमरा को भी अतिरिक्त सुरक्षा देता है. साथ ही हल्की बारिश से भी कुछ हद तक बचाव करता है.

Microfiber Cloth 

बारिश की बूंदें और उंगलियों के निशान स्क्रीन और कैमरा को धुंधला बना देते हैं. ऐसे में Microfiber Cloth से फोन को साफ करें. इससे स्क्रीन और कैमरा बिना स्क्रैच पड़े आसानी से साफ हो जाते हैं.

Silica Gel Packets 

अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं तो बैग या फोन केस में Silica Gel Packets रखना अच्छा विकल्प हो सकता है. ये अतिरिक्त नमी को सोख लेते हैं और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को Moisture से बचाने में मदद करते हैं.

Dry Storage

कई बार फोन पर पानी नहीं गिरता, लेकिन भीगे हुए कपड़ों की वजह से उसमें नमी पहुंच जाती है. इसलिए फोन को हमेशा बैग के किसी सूखे हिस्से या ऐसे कम्पार्टमेंट में रखें जहां नमी और बहुत ज्यादा गर्मी या ठंड न हो.

IP Rating 

हर स्मार्टफोन एक जैसा Water Resistant नहीं होता. इसलिए फोन खरीदते समय या इस्तेमाल करने से पहले उसकी IP Rating जरूर देखें. इससे पता चलता है कि आपका फोन कितने पानी तक सुरक्षित रह सकता है. याद रखें, Water Resistant का मतलब Waterproof बिल्कुल नहीं होता.

क्या करें और क्या बिल्कुल न करें?

  • अपने फोन का Backup समय-समय पर Cloud पर लेते रहें. अगर कभी फोन पूरी तरह खराब भी हो जाए तो आपका जरूरी डेटा सुरक्षित रहेगा.
  • अगर फोन भीग जाए तो उसे चावल में रखने की गलती बिल्कुल न करें. यह सिर्फ एक Myth है. चावल की धूल स्क्रीन पर स्क्रैच डाल सकती है और Charging Port में भी फंस सकती है. बेहतर होगा कि फोन बंद करें, अच्छी तरह सुखाएं और कंपनी की सलाह मानें.
  • फोन को बाथरूम, किचन या ऐसी जगहों पर न रखें जहां बहुत ज्यादा Steam या Humidity हो. लगातार नमी भी फोन को नुकसान पहुंचा सकती है.
  • अगर फोन गलती से पानी में भीग जाए तो उसे जितनी जल्दी हो सके Switch Off कर दें. भीगा हुआ फोन चालू रहने पर अंदरूनी डैमेज का खतरा बढ़ जाता है.
  • फोन को सुखाने के लिए Blow Dryer, Heater, Stove या किसी भी तेज गर्मी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. इससे फोन को और ज्यादा नुकसान हो सकता है और खतरनाक स्थिति भी बन सकती है.
  • तेज बारिश में फोन निकालकर इस्तेमाल करने से बचें. इससे Speakers, Microphone और Charging Port में पानी जाने का खतरा बढ़ जाता है. कोशिश करें कि किसी सुरक्षित जगह या छत के नीचे पहुंचने के बाद ही फोन इस्तेमाल करें.
  • अपने कुछ जरूरी Mobile Numbers किसी डायरी या कागज पर भी लिखकर रखें. अगर कभी फोन पानी की वजह से बंद हो जाए तो जरूरी लोगों से संपर्क करना आसान रहेगा.
RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
38 ° C
38 °
38 °
32 %
1.9kmh
63 %
Sat
38 °
Sun
42 °
Mon
42 °
Tue
41 °
Wed
41 °

Most Popular