33 C
New Delhi
Wednesday, August 19, 2026
HomeBlogKetan Agarwal Case: “सिया को कभी नहीं देखा, बेटा लोहागढ़ क्यों गया...

Ketan Agarwal Case: “सिया को कभी नहीं देखा, बेटा लोहागढ़ क्यों गया पता नहीं” – चेतन चौधरी के पिता का बड़ा बयान

Ketan Agarwal Case: पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी चेतन चौधरी के पिता ने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा है कि उसे जबरदस्ती ही सहआरोपी बनाकर झूठे केस में फंसा रहे हैं. 22 साल के चेतन चौधरी के पिता बाबूलाल ने दावा किया कि सिया गोयल खुद को बचाने के लिए उनके बेटे को फंसाने की कोशिश कर रही है. बता दें कि 20 साल की सिया और उसके प्रेमी चेतन ने कथित तौर पर 18 जून को पुणे के पास लोहागढ़ किले से 26 साल मंगेतर केतन अग्रवाल को गहरी खाई में धक्का दे दिया था. सिया और केतन की सगाई फरवरी में हुई थी और नवंबर में जयपुर में एक भव्य समारोह में उनकी शादी होने वाली थी. घटना के बाद उसने केतन के परिवार को बताया कि ट्रेकिंग के दौरान उसका पैर फिसल गया था हालांकि बाद में पुलिस की जांच में हत्या के पीछे की कथित साजिश का खुलासा हुआ और दोनों को 23 जून को गिरफ्तार कर लिया गया.

पिछले साल दिवाली पर पहली बार मिले थे सिया और चेतन

सिया और चेतन पिछले साल दिवाली के दौरान एक पार्टी में मिले थे और लगभग 6 महीने तक संपर्क में रहे. इस दौरान उन्होंने 2000 से ज्यादा कॉल की और लगभग 238 घंटे फोन पर बात की.

किराना दुकान के मालिक हैं बाबूलाल

चेतन के पिता और किराना दुकान के मालिक बाबूलाल चौधरी ने बताया कि हमने उस लड़की को पहले कभी नहीं देखा और न ही हमें उसके बारे में कुछ पता है. मुझे कल ही उसका नाम सिया है पता चला. मैंने पहली बार उसे पुलिस स्टेशन में देखा. उन्होंने बताया कि जब उनकी मुलाकात चेतन से हुई तो उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह सिया और केतन से काफी दूर खड़ा था. सवाल पूछे जाने पर पिता ने ये भी कहा कि हमें नहीं पता कि चेतन उस दिन लोहागढ़ किले में क्या कर रहा था, उसने हमें इस बारे में कुछ नहीं बताया कि वह वहां क्यों गया था.

मेरा बेटा निर्दोष है- पिता

पिता ने कहा कि मेरा बेटा वैसा नहीं है, वह इस मामले में शामिल नहीं है. साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया कि उन्हें नहीं पता कि उनके बेटे और सिया गोयल के बीच कोई अफेयर चल रहा था. उन्होंने कहा कि चेतन ‘निर्दोष’ है और वह हमेशा किराने की दुकान पर काम करने आता था.

चेतन चौधरी कैसे पकड़ा गया

CCTV फुटेज की जांच करते समय पुलिस ने देखा कि चेतन हुडी पहने केतन और सिया का पीछा कर रहा था. फुटेज में उसे सिया से हाथ के इशारों से बात करते हुए भी देखा गया. एक अन्य फुटेज में सिया ने अचानक पीछे मुड़कर उसे देखा और वह तुरंत बैठ गया. पुलिस ने 18 जून के उस खास समय का तापमान को भी जांचा और पाया कि तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था. पुलिस को आश्चर्य हुआ कि इतनी गर्मी में कोई हुडी क्यों पहनेगा? इसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदलने लगा कि दोनों के बीच जरूर कोई रिश्ता है. इसके बाद पूछताछ के दौरान सभी कड़ियों को जोड़ा गया, जिसमें सिया और चेतन की मिलीभगत वाली पूर्वनियोजित साजिश का खुलासा हुआ.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
58 %
3.1kmh
79 %
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
39 °

Most Popular