27.1 C
New Delhi
Friday, August 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में निकली जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट की भर्ती, जानें योग्यता और...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में निकली जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की शर्तें

Chhattisgarh HC Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने 19 जून 2026 को न्यायिक सहायक भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत पुस्तकालय सहायक (जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट) के 20 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्पीड पोस्ट के माध्यम से रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर को भेजना होगा। यह पद वेतन मैट्रिक्स के लेवल-4 के अंतर्गत आते हैं।

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए तथा मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है।
  • आवेदक के एक से अधिक जीवित जीवनसाथी नहीं होने चाहिए।
  • उम्मीदवार को किसी भी उच्च न्यायालय, सरकार या वैधानिक प्राधिकरण द्वारा सेवा से बर्खास्त या निष्कासित नहीं किया गया होना चाहिए।
  • उम्मीदवार किसी भी नैतिक पतन से जुड़े अपराध में दोषी नहीं होना चाहिए।
वर्गन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
सामान्य (अन्य राज्यों के वास्तविक निवासी)21 वर्ष30 वर्ष
छत्तीसगढ़ के वास्तविक निवासी21 वर्ष40 वर्ष
छत्तीसगढ़ के SC/ST/OBC21 वर्ष45 वर्ष (छूट सहित)
छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिलाएं21 वर्ष50 वर्ष (छूट सहित)

कितना मिलेगा वेतन?

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायिक सहायक भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-4 के अनुसार 19,500 से 62,000 तक का वेतन दिया जाएगा। यह वेतनमान इस पद के लिए निर्धारित सरकारी वेतन संरचना के अनुसार लागू होगा।

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को 1:15 के अनुपात में दूसरे चरण यानी कौशल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन प्रथम और द्वितीय चरण में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं तो पहले जन्मे उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी, और यदि जन्मतिथि भी समान हो तो अधिक उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर की आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर उसे सही तरीके से भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, फोटो और हस्ताक्षर संलग्न करें।
  • निर्धारित प्रारूप में आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) की जानकारी जोड़ें।
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर अच्छे से पैक करें।

यहां भजें आवेदन

आवेदन पत्र केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बोदरी, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) पिन – 495 220 के पते पर भेजना होगा। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आवेदन पत्र 20 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे तक या उससे पहले निर्धारित पते पर पहुंच जाए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
85 %
2.7kmh
100 %
Thu
27 °
Fri
31 °
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
36 °

Most Popular