41.3 C
New Delhi
Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशदीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना की धमाकेदार पारी से पाकिस्तान की उम्मीदें...

दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना की धमाकेदार पारी से पाकिस्तान की उम्मीदें ध्वस्त, भारत ने मैच पर जमाया कब्जा

भारत और पाकिस्तान के बीच इंग्लैंड के एजबेस्टन में खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप मुक़ाबले के दौरान स्टेडियम नीले रंग से पटा हुआ था. भारतीय टीम ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और पाकिस्तान पर अपने दबदबे को बनाए रखकर 64 रन से जीत हासिल कर अपना अभियान शुरू किया है. भारत ने एशिया से बाहर पाकिस्तान पर हमेशा जीत पाने के रिकॉर्ड को बनाए रखा है. भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना रहीं. मंधाना ने टीम के मुश्किल में पड़ने पर अपनी अर्धशतकीय पारी से स्थिति संभाली. वहीं दीप्ति ने पाकिस्तान की तेज़ शुरुआत पर अंकुश ही नहीं लगाया, बल्कि पांच विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं.

दीप्ति शर्मा ने अपनी बेहतरीन गेंदबाज़ी से भारत को जीत दिलाना अपनी आदत बना ली है. उन्होंने आईसीसी वनडे विश्व कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. वह सर्वाधिक 22 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बनी थीं. यही नहीं, उन्होंने दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ पांच विकेट लेकर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. दीप्ति ने अब इस टी-20 विश्व कप के पहले मैच में 10 रनों देकर पांच विकेट लिए और पाकिस्तान को 171 रनों के लक्ष्य तक पहुंचने का सपना तक नहीं देखने दिया. दीप्ति ने विकेट लेने के साथ ही पाकिस्तान के लिए उम्मीद बनकर खेल रहीं मुनीबा अली को बेहतरीन थ्रो से रन आउट करके जो थोड़ी बहुत उम्मीदें बची थीं, उन्हें भी ख़त्म कर दिया.

मुनीबा ने फ़िरोज़ा के साथ पॉवरप्ले में जिस आक्रामक अंदाज़ से पारी की शुरुआत की, उससे भारतीय खिलाड़ियों के चेहरों पर थोड़ी चिंता दिखने लगी थी. लेकिन दीप्ति ने आते ही गुल फ़िरोज़ा और आयेशा ज़फ़र के विकेट निकालकर पाकिस्तान को बैकफ़ुट पर डाला और फिर विकेट निकालने का सिलसिला जारी रखकर भारत को जीत दिला दी.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
41.3 ° C
41.3 °
41.3 °
20 %
1.7kmh
3 %
Tue
42 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
42 °
Sat
42 °

Most Popular