25.3 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
Homeटेकहैक हुआ WhatsApp अकाउंट कैसे पाएं वापस? जानिए रिकवरी का आसान तरीका,...

हैक हुआ WhatsApp अकाउंट कैसे पाएं वापस? जानिए रिकवरी का आसान तरीका, ये कदम तुरंत अपनाएं

WhatsApp के भारत में करोड़ों यूजर्स हैं। आए दिन वॉट्सऐप अकाउंट के हैक होने की खबरें सामने आती हैं। वॉट्सऐप का इस्तेमाल केवल मैसेज और कॉलिंग के लिए नहीं किया जाता है। यह आजकल एक जरूर ऐप बन गया है, जहां कई सरकारी सर्विसेज की भी सुविधा मिलती हैं। यही नहीं, इसके जरिए निजी डेटा और पर्सनल चैट्स भी शेयर किए जाते हैं। ऐसे में इसके हैक होने से आपका निजी डेटा प्रभावित हो सकता है।

हैक हुआ अकाउंट कैसे करें रिकवर?

अगर, आपका भी वॉट्सऐप अकाउंट अपने आप लॉग-आउट हो गया है या हैक हो गया है तो इसे आप आसानी से रिकवर कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट के ज्वॉइंट सीपी रजनीश गुप्ता ने बताया कि वॉट्सऐप अकाउंट को रिकवर करने के लिए आपको एक सीक्रेड कोड डायल करना पड़ेगा। इस कोड के डायल करते ही आप अपने वॉट्सऐप अकाउंट को आसानी से रिकवर कर सकते हैं। साइबर दोस्त यानी I4C ने आधिकारिक X हैंडल से वॉट्सऐप अकाउंट को रिकवर करने का एक वीडियो जारी किया है। इसके लिए यूजर को बस अपने फोन से ##21# डायल करना होगा। ऐसा करके आप अपने वॉट्सऐप अकाउंट को फिर से आसानी से रिकवर कर पाएंगे।

क्या है यह सीक्रेट कोड?

##21# दरअसल एक USSD कोड है, जिसका इस्तेमाल फोन में सभी कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग को बंद करने के लिए किया जाता है। हैकर्स जब आपका अकाउंट हैक करते हैं तो वॉट्सऐप में दोबारा लॉग-इन करने पर उसका सीक्रेट कोड वाला कॉल और मैसेज सीधे हैकर के पास पहुंचता है। ऐसे में अकाउंट को रिकवर करना मुश्किल होता है।

इस सीक्रेट कोड के डायल करते ही आपके नंबर पर एक्टिव सभी कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग बंद हो जाती है। ऐसे में आपके लिए अकाउंट को रिकवर करना आसान हो जाएगा। इसके बाद भी अगर आप अपने अकाउंट को रिकवर नहीं कर पा रहे हैं तो Meta के हेल्पलाइन से संपर्क करना होगा।

  • इसके लिए Meta के आधिकारिक शिकायत लिंक पर जाएं।
  • इसके बाद Are you a law enforcement officer वाले सवाल पर No सेलेक्ट करें।
  • फिर अपने कंट्री कोड के साथ WhatsApp नंबर दर्ज करें।
  • इसमें दिए गए लिस्ट में से अकाउंट हैक वाला विकल्प चुनें।
  • इसके बाद दिए गए बॉक्स में अपनी शिकायत दर्ज करें।
  • पूरा नाम और ईमेल अड्रेस दर्ज करें।
  • इसके बाद Meta की तरफ से आपको अकाउंट रिकवर करने का ई-मेल या मैसेज प्राप्त होगा।
RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
80 %
3.8kmh
15 %
Fri
25 °
Sat
27 °
Sun
26 °
Mon
29 °
Tue
36 °

Most Popular