24 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
Homeदुनियाओमान के पास अमेरिकी हमले में भारतीय नाविकों की मौत की खबर...

ओमान के पास अमेरिकी हमले में भारतीय नाविकों की मौत की खबर पर MEA का बड़ा बयान, सामने आई सच्चाई

ओमान के पास एक तेल टैंकर पर अमेरिकी हमले में चार भारतीय नाविकों की मौत हो गई, ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। इस खबर का भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने  खंडन करते हुए इसे पूरी तरह से झूठ करार दिया है। ‘India Sentinels’ नामक एक एक्स अकाउंट ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि ओमान के पास ‘MT Liaki Freedom’ नामक टैंकर पर अमेरिका ने इस एक हफ्ते का चौथा हमला किया है। इस कथित हमले में चार भारतीय नाविकों की मौतो हो गई है। इस पोस्ट में विदेश मंत्रालय (@MEAIndia) और अमेरिकी सेंट्रल कमांड (@CENTCOM) को भी टैग किया गया था।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

विदेश मंत्रालय (MEA) की फैक्ट चेक यूनिट ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट को “FAKE” न्यूज बताया और सच्चाई स्पष्ट की है।  आधिकारिक जानकारी के अनुसार मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ‘Liaki Freedom’ पर हमले और 4 भारतीय नाविकों की मौत की रिपोर्ट पूरी तरह से निराधार और झूठी है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा- हमने ‘Liaki Freedom’ जहाज के कैप्टन से बात की है, जिन्होंने पुष्टि की है कि सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और बताई गई जानकारी पूरी तरह से गलत है। विदेश मंत्रालय ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रहे ऐसे झूठे और निराधार दावों के प्रति सतर्क रहें और आधिकारिक पुष्टि के बिना किसी भी खबर पर विश्वास न करें।

अमेरिका ने किया था हमला

अमेरिका ने हाल ही में गल्फ ऑफ ओमान में एक टैंकर को निशाना बनाया, जिसमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। ओमान की खाड़ी में ‘MT Settebello’ नामक एक कमर्शियल टैंकर पर अमेरिकी सैन्य हमले में तीन भारतीय नाविकों की दुखद मौत हुई थी। इस घटना पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है और वाणिज्यिक जहाजों पर ऐसे हमलों को अनुचित बताया है।

जहाजों पर हमला का अमेरिना ने किया विरोध

भारत ने इस मामले में अपना विरोध दर्ज कराने के लिए नयी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी को भी तलब किया था। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया था और कहा था कि यह “पूरी तरह अस्वीकार्य” है। हालांकि ईरान ने इसे झूठ बताया और अमेरिका पर इस हमले का आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
24 ° C
24 °
23.1 °
83 %
3.1kmh
18 %
Sat
27 °
Sun
26 °
Mon
29 °
Tue
36 °
Wed
35 °

Most Popular