40.5 C
New Delhi
Monday, June 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG School Education Department: 16 जून से खुलेंगे छत्तीसगढ़ के स्कूल, शिक्षा...

CG School Education Department: 16 जून से खुलेंगे छत्तीसगढ़ के स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया प्रवेश उत्सव का आदेश

CG School Education Department: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने 16 जून से स्कूल खोलने का फैसला किया है। राज्य में मंगलवार को प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इस बारे में शिक्षा विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। इसके अनुसार छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 16 जून 2026 से होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संबंध में स्पष्ट आदेश जारी कर कहा है कि सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 16 तारीख से कक्षाएं शुरू होंगी। शिक्षा विभाग ने पहले गर्मी को देखते हुए छुट्टियों को 20 अप्रैल से 15 जून तक बढ़ाया था, लेकिन अब विभाग ने 16 जून से स्कूल खोलने का फैसला किया है। शाला प्रवेश उत्सव 16 जून को पूरे राज्य में मनाया जाएगा। इस दौरान नए छात्रों का स्वागत, दाखिला अभियान और उत्साहपूर्ण माहौल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य

16 जून से सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षक और कर्मचारी ऑनलाइन उपस्थिति और ऑनलाइन अवकाश आवेदन प्रणाली का पालन करेंगे। अनुपालन न करने पर जून महीने का वेतन रोका जा सकता है। स्कूलों में प्रवेश उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्कूल भवनों की मरम्मत, साफ-सफाई, रंग-रोगन और बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। छात्रों को स्वच्छ और आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराने पर सरकार का जोर है।

गर्मी के कारण आगे बढ़ सकती थी तारीख

शिक्षा विभाग का कहना है कि नए सत्र की शुरुआत व्यवस्थित और उत्साहजनक तरीके से हो, ताकि बच्चे नियमित रूप से स्कूल आने लगें और अधिक से अधिक दाखिले हो सकें। भीषण गर्मी को देखते हुए कुछ दिनों पहले शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने संकेत दिए थे कि छत्तीसगढ़ में इस साल 1 जुलाई से स्कूल खुल सकते हैं। शाला प्रवेश उत्सव भी इस तारीख तक टालने के संकेत दिए थे, लेकिन विभाग ने अब 16 जून वाला आदेश जारी कर दिया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
40.5 ° C
40.5 °
40.5 °
20 %
3.2kmh
0 %
Mon
42 °
Tue
42 °
Wed
41 °
Thu
38 °
Fri
40 °

Most Popular