25.3 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
Homeराजस्थानRajasthan News: दिल्ली हादसों के बाद जयपुर निगम का बड़ा एक्शन, टोंक...

Rajasthan News: दिल्ली हादसों के बाद जयपुर निगम का बड़ा एक्शन, टोंक रोड समेत 3 नामी रेस्टोरेंट पर लटके ताले

Rajasthan News: दिल्ली में हुए हादसों के बाद अब जयपुर नगर निगम भी पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीम ने शुक्रवार दोपहर को अचानक दबिश देकर शहर के तीन बड़े और नामचीन रेस्टोरेंट्स को सीज कर दिया है। इन जगहों पर आग से निपटने के कोई इंतजाम नहीं थे। नगर निगम ने इन्हें पूरे 180 दिनों के लिए बंद कर दिया है।

इन 3 जगहों पर लटक गया ताला

नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में टोंक रोड स्थित एक बड़े क्लब और त्रिवेणी नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट पर ताला जड़ दिया गया। इसके अलावा, वीकेआई इलाके में स्थित द कोक रेस्टोरेंट एंड बार को भी पूरी तरह सीज कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट के किचन से कर्मचारी आनन-फानन में अपना सामान समेटते नजर आए।

निगम के अधिकारियों ने बताया कि ऐसा नहीं है कि यह कार्रवाई अचानक की गई। इन रेस्टोरेंट संचालकों को पहले ही 8 जून को नोटिस देकर चेतावनी दी गई थी। उनसे कहा गया था कि वे फायर एनओसी ले लें और सुरक्षा के पूरे इंतजाम करें। लेकिन मालिकों ने इस नोटिस को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। नतीजा यह हुआ कि शुक्रवार को टीम ने आकर सीधे परिसर को सील कर दिया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
80 %
3.8kmh
15 %
Fri
25 °
Sat
27 °
Sun
26 °
Mon
29 °
Tue
36 °

Most Popular