24 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
Homeदेशदिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण अग्निकांड, पांच मंजिला इमारत में आग से...

दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण अग्निकांड, पांच मंजिला इमारत में आग से 3 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में 8 लोग सुरक्षित निकाले गए

नई दिल्लीः तुगलकाबाद एक्सटेंशन इलाके की एक इमारत में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि लोगों की दम घुटने से मौत हुई है। आग केवल ग्राउंड फ्लोर तक ही थी मगर आग का धुंआ ऊपर के फ्लैट्स में गया। कुछ लोग सेकंड फ्लोर से साड़ी की मदद से नीचे कूदे हैं। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के कर्मचारियों ने अब तक आठ लोगों को बचाया है। दमकल विभाग के मुताबिक रात करीब 2:25 बजे आग लगने की सूचना मिला। दमकल की गाड़ियों को तुरंत तुगलकाबाद की गली नंबर-1, नया तारा अपार्टमेंट के पास भेजा गया।

आठ लोगों का रेस्क्यू, अस्पताल में भर्ती

ये आग एक मकान के अंदर खड़े वाहनों में लगी थी। इसकी वजह से पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया और कई लोग अंदर फंस गए। दमकल कर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सुबह तक 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भिजवाया। ये बिल्डिंग ग्राउंड प्लस पांच मंजिला है और संकरी गली में होने के कारण राहत और बचाव कार्य में परेशानी भी आई। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सुबह 3:45 बजे आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इसके बाद भी तलाशी और बचाव अभियान जारी रखा गया। सुबह 4 बजे आग बुझा ली गई।

तीन लोगों की मौत, आठ झुलसे

दिल्ली दमकल विभाग के मुताबिक अग्निकांड में अभी तक तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। मृतकों में दो महिलाएं हैं, जबकि एक पुरुष है। अस्पताल में भर्ती आठ लोगों में पांच महिलाएं शामिल हैं।

मालवीय नगर में भी लगी थी आग

इससे पहले अभी हाल में मालवीय नगर के एक होटल में भीषण आग लग गई थी। इसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने होटल के मालिक को गिरफ़्तार कर लिया है। मालवीय नगर में आग लगने की घटना की जांच अभी भी चल रही है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
24 ° C
24 °
23.1 °
83 %
3.1kmh
18 %
Sat
27 °
Sun
26 °
Mon
29 °
Tue
36 °
Wed
35 °

Most Popular