35.2 C
New Delhi
Sunday, July 26, 2026
HomeदेशTrain Seat Availability: TTE से पूछने की जरूरत नहीं, IRCTC के इस...

Train Seat Availability: TTE से पूछने की जरूरत नहीं, IRCTC के इस फीचर से मिनटों में जानें खाली सीटों का स्टेटस

Train Seat Availability: अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. कई लोग प्लानिंग के तहत ट्रेन टिकट रिजर्व करते हैं, तो कुछ को जल्दबाजी में सफर करना पड़ता है. ऐसे में ट्रेन का टिकट रिजर्व करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता और वेटिंग टिकट के साथ सफर करना पड़ता है. कई लोग खाली सीट पाने के लिए टीटीई के पीछे चक्कर लगाते हैं. इसके बाद भी कभी-कभी कुछ परिणाम नहीं मिल पाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं IRCTC में एक ऐसा फीचर मिलता है जिसकी मदद से आप चलती ट्रेन में खाली सीट का पता लगा सकते हैं और TTE से बोलकर सीट अलॉट कर सकते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

IRCTC का चार्ट वैकेंसी फीचर

IRCTC के इस फीचर का नाम चार्ट वैकेंसी है. इस फीचर की मदद से आप ये पता लगा सकते हैं कि चलती ट्रेन में कितनी सीटें खाली हैं. दरअसल, इसमें ऑनलाइन और लाइव रिजर्वेशन चार्ट होता है, जो ट्रेन का फाइनल चार्ट बनाने के बाद लोग देख सकते हैं. इसमें ये जानकारी लाइव उपलब्ध होती है कि किस डिब्बे में कौन सी सीट और कौन सा बर्थ खाली है. ऐसे में अगर आपके पास वेटिंग टिकट है, तो आप इस फीचर की मदद से खाली सीट का पता लगा सकते हैं और फिर TTE से अलॉट करवा सकते हैं.

क्या है खाली सीट पाने का पूरा प्रोसेस?

  • सबसे पहले IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या फिर Rail Connect ऐप को खोलें.
  • इसके बाद होम पेज पर  Charts / Vacancy पर क्लिक करें.
  • फिर आपकी स्क्रीन पर Reservation Chart पेज खुल जाएगा.
  • इस पेज पर ट्रेन नंबर, ट्रैवल डेट और बॉर्डिंग स्टेशन दर्ज करें और Get Train Chart पर क्लिक करें.
  • अब स्क्रीन पर क्लास-वाइज लेआउट में चार्ट खुल जाएगा.
  • अब अपना कोच टाइप चुनें और आपके सामने खाली सीटों की पूरी लिस्ट आ जाएगी.

अब इसके बाद अपने पसंद अनुसार खाली सीट का नंबर और कोच नोट कर लें और तुरंत टीटीई से संपर्क करें. इसके बाद टीटीई नियमों के अनुसार पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सीट अलॉट करेगा. इस दौरान टीटीई वेटिंग टिकट के बदले में किराया लेकर रसीद दे देगा. इसके बाद आप सीट पर सफर कर सकते हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
35.2 ° C
35.2 °
35.2 °
43 %
2.4kmh
81 %
Sun
35 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
36 °
Thu
35 °

Most Popular