39.3 C
New Delhi
Thursday, June 11, 2026
HomeदेशPre BEd Entrance Exam Rules: 11 जून को प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग...

Pre BEd Entrance Exam Rules: 11 जून को प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम, व्यापमं के सख्त नियम लागू, चप्पल पहनकर ही मिलेगी एंट्री, जानें नए नियम

Pre BEd Entrance Exam Rules: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा 11 जून को प्री बीएड एवं बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक आयोजित होगी। प्री बीएड प्रवेश परीक्षा जिले के 20 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें 6 हजार 982 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 2 हजार 124 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार दोनों परीक्षाओं में कुल 9 हजार 106 अभ्यर्थी शामिल होंगे। व्यापमं ने परीक्षार्थियों के लिए सख्त नियम बनाए हैं, जिसका पालन हर अभ्यर्थी को करना होगा।

इसके तहत अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि फ्रिस्किंग एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व अर्थात सुबह 9.30 बजे बंद कर दिया जाएगा।इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले वस्त्र पहनकर परीक्षा केंद्र आने की सलाह दी गई है। काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरा चॉकलेटी रंग के वस्त्र वर्जित रहेंगे। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक धारण करने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए निर्धारित समय से पहले उपस्थित होना होगा।

इन नियमों का भी करना होगा पालन

व्यापमं के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में केवल चप्पल पहनकर प्रवेश की अनुमति होगी। कान में किसी भी प्रकार के आभूषण, मोबाइल फोन, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी ले जाना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

की जाएगी कठोर कारवाई

व्यापमं द्वारा स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों के प्रयोग पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है। परीक्षार्थी केवल नीले अथवा काले रंग का बॉल पेन साथ लेकर आएं। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे प्रवेश पत्र में अंकित सभी निर्देशों का पालन करते हुए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
39.3 ° C
39.3 °
39.3 °
20 %
1.8kmh
0 %
Wed
39 °
Thu
42 °
Fri
42 °
Sat
41 °
Sun
43 °

Most Popular