24.8 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeएंटरटेनमेंटAamir Khan 3rd Wedding: 60 की उम्र में फिर सजेंगे आमिर खान...

Aamir Khan 3rd Wedding: 60 की उम्र में फिर सजेंगे आमिर खान के सेहरे, 5 जुलाई को गौरी संग लेंगे सात फेरे

Aamir Khan 3rd Wedding: मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. आमिर बहुत जल्द गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने के लिए तैयार हैं. आमिर खान से जुड़े करीबी सोर्सेज ने एनडीटीवी को खबर दी कि एक्टर शादी करने जा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने शादी की तारीख भी अनाउंस कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक आमिर खान 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं. ये शादी काफी सादे तरीके से होगी और इसमें केवल करीबी लोग ही शामिल होंगे. खबर है कि इन करीबी लोगों में परिवार और करीबी दोस्त कपल के इस खुशी के पल में उनके साथ होंगे.

आमिर खान और गौरी के एक करीबी सोर्स ने बताया कि आमिर और गौरी करीब पिछले एक साल से एक परिवार की तरह रह रहे हैं. उन्होंने एक साथ में एक खुशनुमा परिवार बनाया है और अब इन्होंने इसे ऑफीशियल करने का फैसला लिया है. खबर है कि शादी को लेकर कोई ग्रैंड इंतजाम नहीं बल्कि घर में कुछ दस्तावेज साइन कर मुकम्मल होगी. बता दें कि आमिर खान ने कुछ समय पहले ही गौरी को अपनी पत्नी करार दे दिया था. आमिर का कहना था कि अपने दिल में वह पहले से ही गौरी से शादी कर चुके हैं.

कौन है गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं.  वह अपनी जिंदगी में ज्यादातर समय वहीं रही हैं. उनके लिंक्डिन प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक गौरी ने ब्लू माउंटेन स्कूल से पढ़ाई की और इसके बाद फैशन से जुड़ा कोर्स किया. इसके अलावा गौरी ने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स, लंदन से FDA स्टाइलिंग और फोटोग्राफी का कोर्स किया. साल 2025 में मीडिया से बातचीत में गौरी ने बताया था कि उन्होंने अब आमिर के प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रही हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो गौरी का एक 6 साल का बेटा है. आमिर से उनकी जान पहचान नई नहीं बल्कि 25 साल पुरानी है. उन्होंने डेट करना करीब 2 साल पहले शुरू किया था.

आमिर खान की पहली शादी 

आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता से की थी. 1986 में हुई शादी एक सीक्रेट कोर्ट वेडिंग थी. कमाल की बात देखिए इस शादी में आमिर खान के 10 रुपये भी खर्च नहीं हुई थे. रीना दत्ता के साथ आमिर की शादी करीब 16 साल चली और और साल 2002 में इनका तलाक हो गया. रीना के साथ आमिर के दो बच्चे आइरा और जुनैद खान है.

आमिर खान की दूसरी शादी

आमिर खान ने फिल्म मेकर किरण राव से दूसरी शादी की थी. ये शादी साल 2005 में हुई. किरण के साथ आमिर का एक बेटा आजाद राव खान है. आमिर और किरण की शादी करीब 15 साल चली और फिर साल 2021 में दोनों ने अलग होने की खबर से हैरान कर दिया.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
44 %
2.5kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular