29.6 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeImpact FeatureED Vacancy 2026: प्रवर्तन निदेशालय में निकली 1200 पदों पर भर्ती, जल्द...

ED Vacancy 2026: प्रवर्तन निदेशालय में निकली 1200 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

ED Vacancy: केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय यानी कि ईडी के कामकाज को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने एजेंसी में 1,200 से ज्यादा नए पदों को क्रिएट करने की मंजूरी दे दी है. वित्त मंत्रालय की ओर से कैडर पुनर्गठन को भी हरी झंडी मिल गई है. इसका भी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. इस फैसले के बाद ईडी में कर्मचारियों की कुल संख्या 2,029 से बढ़कर 3,256 हो जाएगी. इसका मकसद जांच व्यवस्था को और तेज और असरदार बनाना बताया जा रहा है.

ईडी में नए पदों का इजाफा

नई व्यवस्था के तहत ईडी में कई अहम पदों की संख्या बढ़ाई गई है. एडिशनल डायरेक्टर के पद 10 से बढ़कर 24 कर दिए गए हैं. ज्वाइंट डायरेक्टर के पद 28 से 49 हो गए हैं. डिप्टी डायरेक्टर की संख्या 148 से बढ़ाकर 267 की गई है. असिस्टेंट डायरेक्टर अब 255 से बढ़कर 531 हो गए हैं. वहीं एनफोर्समेंट ऑफिसर के पद 355 से बढ़कर 606 कर दिए गए हैं. इससे एजेंसी की एफिशियंसी और केपेसिटी बढ़ने की उम्मीद है. इससे कामकाज और तेज होगा.

एसएससी सीजीएल 2026 भर्ती प्रक्रिया

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2026 परीक्षा के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के अलग अलग मंत्रालयों और विभागों में 12,256 पद भरे जाएंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून रात 11 बजे तक तय की गई है. जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून है. करेक्शन विंडो 29 जून से 1 जुलाई तक खुली रहेगी. परीक्षा अगस्त-सितंबर में संभावित है और टियर-2 परीक्षा दिसंबर में हो सकती है.

आयु सीमा और पद विवरण

आयु सीमा के अनुसार ग्रुप बी पदों के लिए 18 से 32 वर्ष और ग्रुप सी के लिए 18 से 27 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. कुछ पदों पर अलग-अलग आयु सीमा भी लागू है. जैसे JSO के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी. इन पदों पर पे लेवल 8 से 4 तक अलग अलग वेतनमान तय किए गए हैं. जिनमें ऑडिटर, इंस्पेक्टर, असिस्टेंट और क्लर्क जैसे पद शामिल हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
47 %
3.3kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular