24.8 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
Homeएंटरटेनमेंट200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ीं Jacqueline Fernandez की मुश्किलें, कोर्ट...

200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ीं Jacqueline Fernandez की मुश्किलें, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए आदेश

जेल में सजा काट रहा महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपयों के जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नया अपडेट आया है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने इस मामले में सुकेश चन्द्र शेखर  लीना मारिया पॉल के साथ बॉलीवुड अभिनेत्रीजैकलीन फर्नांडिस और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने इस मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोप तय करने के साथ-साथ  200 करोड़ की कथित जबरन वसूली से जुड़े मकोका मामले में भी सुकेश चंद्रशेखर, लीना मारिया पॉल और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने सभी आरोपियों को आरोपों पर औपचारिक हस्ताक्षर के लिए 3 जून को उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज उस एफआईआर से जुड़ा है जो शिकायत कर्ता अदिति सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई थी। जांच एजेंसियों के अनुसार कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर पर जेल के भीतर से ही करोड़ों रुपये की उगाही करने और उस धन को विभिन्न माध्यमों से इस्तेमाल करने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर से महंगे उपहार और अन्य लाभ मिले थे, जबकि अभिनेत्री लगातार यह कहती रही हैं कि उन्हें कथित अपराध से जुड़े पैसे के स्रोत की जानकारी नहीं थी।

जैकलीन के लिए काफी मंहगा पड़ा ये मामला

सुकेश चंद्रशेखर भले ही जेल में बंद है लेकिन उसकी अय्याशियों की कहानी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती रहती है। इस महाठग से जैकलीन कभी मिलने पहुंची थी और इसके बाद दोनों की कथित प्रेम कहानी की परतें बाहर आने लगीं। बताया गया कि सुकेश ने जैकलीन को मंहगे तोहफे दिए और विदेशों में उनके परिवार को कीमती चीजें गिफ्ट कीं। वहीं इनमें से ज्यादातर पैसा अवैध तरीके से कमाया गया था और इसी मामले में जांच चल रही है। अब इस मामले में जैकलीन को भी 3 जून को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। अब देखना होगा कि जैकलीन इस मामले को किस तरह संभालती हैं। इस मामले ने जैकलीन के करियर पर भी गहरा असर डाला और उनकी लोकप्रियता पर भी बट्टा लगा है। हालांकि जैकलीन अभी भी फिल्में और शोज करती नजर आती रहती हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
44 %
2.5kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular