29.3 C
New Delhi
Tuesday, July 21, 2026
HomeदेशIPS RVRamya Bharathi : कौन हैं आईपीएस रम्या भारती, जो 10 साल...

IPS RVRamya Bharathi : कौन हैं आईपीएस रम्या भारती, जो 10 साल की बच्ची के रेप के केस पर बात करते समय हंसीं

IPS RVRamya Bharathi : तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में एक 10 साल की बच्ची की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या कर दी गई। बेरहमी से की गई मासूम की हत्या की वारदात के बाद से जनता जमकर भड़की हुई है। इसी बीच मामले की जांच में जुटीं पुलिस अधिकारी IPS आरवी राम्या भारती विवादों में आ गईं हैं। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जहां वह इस केस पर बात करने बुलाई गई प्रेस ब्रीफिंग के समय ठहाके मारकर हंसती हुईं नजर आ रहीं हैं।

क्या है विवाद

मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्याकांड को लेकर प्रेस ब्रीफिंग बुलाई गई थी। अब खबरें हैं कि पत्रकारों से बातचीत से पहले वहां मौजूद IPS भारती समेत अन्य पुलिस अधिकारी हंस रहे हैं। सोशल मीडिया वायरल हुए वीडियो में कोयंबटूर जोन की आईजी रम्या भारती के अलावा डीआईजी पी समिनातन और एसपी पवन कुमार रेड्डी भी नजर आ रहे हैं। अब इनकी हंसी को लेकर सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

कौन हैं IPS रम्या भारती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2008 से IPS की पारी की शुरुआत करने वालीं रम्या भारती केंद्रीय नियुक्तियों समेत कई अहम पदों पर रहीं। इनमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय में आने वाले BCAS यानी ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी शामिल है। वह यहां उप महानिदेशक पद पर थीं। खबर है कि वह एविएशन सिक्योरिटी से जुड़े कई मंचों पर भारत की अगुवाई कर चुकी हैं। साथ ही वह कोलकाता की उपायुक्त, चेन्नई में जॉइंट कमिश्नर, कोयंबटू, मदुरै और तिरुवन्नामलाई जैसे जिलों में एसपी भी रह चुकी हैं।

परिवार को सौंपा शव

यह मामला 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण, कथित यौन उत्पीड़न और हत्या से संबंधित है। बच्ची का शव 22 मई को सुलूर के कन्नामपलयम झील के किनारे मिला था, जिस पर चोटों के स्पष्ट निशान थे। 23 मई को जिला पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। मुख्य संदिग्धों में से एक की पहचान 33 वर्षीय के कार्थी के रूप में हुई, जो परिवार का पड़ोसी था। दूसरे संदिग्ध की पहचान आर मोहन के रूप में हुई।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
73 %
4.3kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular