11 C
New Delhi
Friday, November 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ की पंडवानी सम्राट तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, एम्स रायपुर के...

छत्तीसगढ़ की पंडवानी सम्राट तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, एम्स रायपुर के ICU में भर्ती

रायपुर : छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पंडवानी परंपरा को नई पहचान दिलाने वाली विख्यात लोक कलाकार तीजन बाई की तबीयत अचानक खराब हो गई। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल आईसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

लोककला की जीवंत पहचान तीजन बाई को तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स रायपुर लाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें प्राथमिक जांच के बाद सीधे मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर पल-पल की नजर बनाए हुए है। उनकी हालत स्थिर है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है। पद्मविभूषण समान से सम्मानित तीजन बाई देश-विदेश में पंडवानी कला की अग्रदूत मानी जाती हैं। उनके स्वास्थ्य खराब होने की खबर फैलते ही कला प्रेमियों, कलाकारों और अनुयायियों में चिंता की लहर है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
11 ° C
18.1 °
11 °
100 %
1kmh
0 %
Fri
26 °
Sat
26 °
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
26 °

Most Popular