26 C
New Delhi
Friday, September 4, 2026
Homeदेश6 Illegal Polluting Factories Sealed in Delhi: दिल्ली में बड़ी कार्रवाई –...

6 Illegal Polluting Factories Sealed in Delhi: दिल्ली में बड़ी कार्रवाई – प्रदूषण फैलाने वाली 6 अवैध फैक्ट्रियां सील, मचा हड़कंप…

6 Illegal Polluting Factories Sealed in Delhi: दिल्ली में वायु प्रदूषण (Delhi Air pollution) को लेकर रेखा गुप्ता सरकार लगातार एक्शन मोड में है। दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। इसी क्रम में दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाली 6 अवैध फैक्ट्रियां सील की गई है। दिल्ली एमसीडी ने सबोली इलाके में प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए छह फैक्ट्रियों को सील की।कार्रवाई दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, नगर निगम की टीम द्वारा की गई।

6 अवैध फैक्ट्रियां सील कार्रवाई की जानकारी देते हुए निगम आयुक्त ममता यादव ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं, रासायनिक गंध और अपशिष्ट पदार्थों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद निरीक्षण अभियान चलाया गया। निगम आयुक्त ममता यादव ने आगे बताया कि जांच के दौरान कई फैक्ट्रियों में प्रदूषण नियंत्रण संबंधी मानकों का उल्लंघन पाया गया। कुछ फैक्ट्रियों में बिना अनुमति औद्योगिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। पर्यावरण संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। टीम ने अनियमितताएं पाए जाने पर फैक्ट्रियों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

अभियान रहेगा जारी

दिल्ली नगर निगम के मुताबिक अवैध रूप से संचालित और प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने लोगों से भी अपने आसपास संचालित ऐसी फैक्ट्रियों की जानकारी प्रशासन को देने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
26 ° C
26.1 °
26 °
100 %
1.5kmh
100 %
Fri
28 °
Sat
27 °
Sun
27 °
Mon
37 °
Tue
40 °

Most Popular