30.7 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeखेलT20 World Cup 2026 All Squad: आईपीएल T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए...

T20 World Cup 2026 All Squad: आईपीएल T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 9 स्क्वॉड का हो चुका है ऐलान, अब सिर्फ इतनी टीमें बाकी

T20 World Cup 2026 All Squad: ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इस बार टूर्नामेंट पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और रोमांचक होने वाला है। पहली बार 12 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। दिलचस्प बात ये है कि क्रिकेट का गढ़ माने जाने वाले इंग्लैंड में जून-जुलाई के दौरान इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। कई टीमों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, जबकि अभी भी तीन टीमों की घोषणा बाकी है। वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी। ओपनिंग मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से बर्मिंघम के ऐतिहासिक एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में होगा। पूरे टूर्नामेंट में 24 दिनों के अंदर 33 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होगा।

ग्रुप-A की सभी टीमों का हुआ ऐलान

इस बार टूर्नामेंट को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-A में भारत, 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और डेब्यू करने वाली नीदरलैंड्स शामिल हैं। वहीं ग्रुप-B में डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका, स्कॉटलैंड और आयरलैंड को जगह मिली है। टीम इंडिया अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर चुकी है। टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी सोफी मोलिनक्स करेंगी। इंग्लैंड ने नैट साइवर-ब्रंट को कप्तान बनाया है। वहीं न्यूजीलैंड की कमान अमेलिया केर के हाथों में होगी। पाकिस्तान टीम की कप्तानी फातिमा सना करेंगी, जबकि साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट होंगी।

ग्रुप-A की सभी 6 टीमों की घोषणा हो चुकी है। हालांकि, अभी ग्रुप-B की 6 में से 3 टीमों का ऐलान होना बाकी है। आयरलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने अब तक अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है। इन तीन टीमों के खिलाड़ियों पर अब सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

ग्रुप-A की टीमों का स्क्वाड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

ऑस्ट्रेलिया: सोफी मोलिनक्स (कप्तान), निकोला केरी, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम।

साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, नादीन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनम इस्माइल, सिनालो जाफ्ता, मारिजाने केप्प, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, काराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लोय ट्रायॉन, डेन वेन नीर्कर्क।

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फाहिमा खातून, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, मारुफा अख्तर, शंजीदा अख्तर माघला, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, ताज नेहर।

नीदरलैंड्स: बैबेट डी लीडे (कप्तान), कैरोलीन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीथर सीजर्स, आइरिस ज्विलिंग, इसाबेल वान डेर वोनिंग, लारा लीमहुइस, मायरथे वान डेन राड, फेबे मोल्केनबोअर, रॉबिन रिज्के, रोजाली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीजर्स, स्टर्रे कालिस।

पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नशरा संधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, साइरा जबीन, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन।

ग्रुप-B की टीमों का स्क्वाड

इंग्लैंड: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टेन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्से स्मिथ, इसी वोंग, डैनी व्याट-हॉज।

न्यूजीलैंड: अमेलिया केर (कप्तान), सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस, जेस केर, रोजमेरी मेयर, नैंसी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इजी शार्प, ली ताहूहू।

स्कॉटलैंड: कैथरीन ब्राइस (कप्तान), क्लो एबेल, ओलिविया बेल, सारा ब्राइस, डार्सी कार्टर, प्रियनज चटर्जी, गैब्रिएला फोंटेन्ला, कैथरीन फ्रेजर, कर्स्टी गॉर्डन, आइल्सा लिस्टर, मैसी मैसेरा, अबताहा मकसूद, मेगन मैककोल, राहेल स्लेटर, पिप्पा स्प्रौल।

आयरलैंड: अभी घोषणा बाकी है।

श्रीलंका: अभी घोषणा बाकी है।

वेस्टइंडीज: अभी घोषणा बाकी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
33 %
3.4kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular