23.1 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
HomeखेलIPL 2026 Points Table: आईपीएल की अंक तालिका में बड़ा उलटफेर! Royal...

IPL 2026 Points Table: आईपीएल की अंक तालिका में बड़ा उलटफेर! Royal Challengers Bengaluru ने छीना नंबर-1 का ताज, Gujarat Titans को भारी नुकसान

IPL 2026 Points Table: आईपीएल की अंक तालिका में एक बार फिर से बदलाव देखने के लिए मिल रहा है। एक अहम मुकाबले में आरसीबी ने केकेआर को हराकर दो और अंक हासिल कर लिए। इस जीत से जहां आरसीबी की टीम पहले नंबर पर पहुंच गई है, वहीं गुजरात टाइटंस को हल्का सा नुकसान हुआ है। हालांकि इसके बाद भी टीम टॉप 4 में बनी हुई है। अभी तक किसी भी टीम की प्लेऑफ में फाइनल एंट्री नहीं हुई है।

आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से पीटा

आरसीबी और केकेआर के बीच खेले गए अहम मुकाबले में बेंगलुरु की टीम ने कोलकाता का मात देने में कामयाबी हासिल कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने चार विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे, जो एक सम्मानजनक स्कोर था। बाद में जब आरसीबी की टीम बैटिंग के लिए उतरी तो उसने 19.1 ओवर में ही 194 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आरसीबी के चार विकेट गिरे, इस तरह से उसने छह विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत में विराट कोहली का बड़ा और अहम योगदान रहा। जिन्होंने शतकीय पारी खेली। कोहली ने 60 बॉल पर 105 रन बनाए और आखिर तक नाबाद रहे। उनके बल्ले से 11 चौके और 3 छक्के आए।

आरसीबी के भी 16 अंक हुए, अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंची टीम

इस जीत के साथ ही अब आरसीबी के भी 16 अंक हो गए हैं। गुजरात टाइटंस की टीम पहले की 16 अंक हासिल कर चुकी है। दोनों के बराबर अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में आरसीबी ने बाजी मार ली है और उसने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। गुजरात की टीम दूसरे नंबर पर है। एसआरएच तीसरे और पंजाब किंग्स की टीम नंबर चार पर विराजमान है। सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बराबर 12 अंक हैं। उनकी भी दावेदारी प्लेऑफ के लिए अभी बनी हुई है।

मुंबई इंडियंस और एलएसजी की टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर

इस बीच अभी तक केवल मुंबई इंडियंस और एलएसजी ही दो ऐसी टीमें हैं, जो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं। दोनों ने 11 मैचों में 6 अंक ही अर्जित किए हैं। केकेआर की बात करें तो उसके 11 मैच हो गए हैं और 9 अंक हैं। वेसे तो टीम को टॉप 4 की से बाहर ही माना जाए, लेकिन अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। केकेआर ने अपने लगातार चार मैच जीतकर एक उम्मीद जरूर बांधी थी, लेकिन एक और हार ने उसका खेल करीब करीब समाप्त कर दिया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
81 %
3.3kmh
55 %
Sat
27 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
36 °
Wed
38 °

Most Popular