25.5 C
New Delhi
Monday, October 26, 2026
Homeराजस्थानRajasthan Govt Transfers: राजस्थान में प्रशासनिक सर्जरी! 187 RAS अफसरों के तबादले,...

Rajasthan Govt Transfers: राजस्थान में प्रशासनिक सर्जरी! 187 RAS अफसरों के तबादले, कार्मिक विभाग का बड़ा आदेश जारी

Rajasthan Govt Transfers: राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्यभर में 187 आरएएस (RAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।

अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार कई जिलों में अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी, नगर निकाय और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को भी बदला गया है।

जल्द नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और आगामी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से जोड़कर देखा जा रहा है। तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में प्रभा गौतम, विनीता सिंह, अंजू ओमप्रकाश, कश्मी कौर रॉन, राम नारायण बड़गुर्जर, अमानुल्लाह खान का नाम शामिल है। साथ ही रामरतन सौंकरिया, कृष्णा देवी, अखिलेश कुमार पीपल और भवानी सिंह पंवार का भा ट्रांसफर हुआ है।

सुरेश कुमार नवल और अरविंद सारस्वत का भी हुआ ट्रांसफर

इस लिस्ट में जसवन्त सिंह, गोपाल राम बिरदा, परशुराम धानका का नाम शामिल है। इसके साथ ही सुरेश कुमार नवल, अरविंद सारस्वत, पंकज कुमार ओझा, ज्योति चौहान, कैलाश चन्द्र यादव, मुरलीधर प्रतिहार का भी ट्रांसफर किया गया है। इस लिस्ट में अन्य अधिकारियों का भी नाम शामिल है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
22 %
2.5kmh
0 %
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
31 °
Fri
31 °

Most Popular