35 C
New Delhi
Thursday, August 20, 2026
Homeराजस्थानRajasthan News : शादी की मिठाई बनी मुसीबत! स्वाद के चक्कर में...

Rajasthan News : शादी की मिठाई बनी मुसीबत! स्वाद के चक्कर में 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी

Rajasthan News : राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में मिठाई खाना लोगों को महंगा पड़ गया है। मिठाई खाकर यहां बच्चों समेत 100 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है और पीड़ितों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा है।

क्या है पूरा मामला?

मामला राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में शुक्रवार का है। यहां एक शादी समारोह में मिठाइयां खाकर 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई, जिसमें कई लोगों को हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। घटना विराटनगर इलाके के ढाणी गैसकान में हुई। मिठाई खाने के बाद लोगों को उल्टी और पेट दर्द की समस्या होने लगी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। करीब 105 ग्रामीण पीड़ित बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह में बनी मिठाइयां बांटी जा रही थीं। ऐसे में 105 लोगों ने मिठाई चखने के बाद उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की। बीमारों को आतेला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट करवाया गया, जिनमें से कुछ लोगों की हालत बिगड़ने से उन्हें शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

अधिकारी ने क्या बताया?

इस मामले में उपखंड अधिकारी कपिल कुमार उपाध्याय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि ज्यादातर मरीज खतरे से बाहर हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं और उनकी जांच के लिए उन्हें लेबोरेटरी भेजा गया है।

उन्होंने ये भी बताया कि जैसे ही ये मामला प्रकाश में आया तो सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और मामले की जांच शुरू की जा चुकी है। जानकारों का कहना है कि गर्मी के मौसम में अगर आप कुछ भी बाहर खा रहे हैं तो उसे जांच-परख लें। साफ-सफाई से बनी हुई चीजें ही खरीदें और खुले हुए खाने से बचें। अगर साफ-सफाई का ध्यान नहीं दिया गया तो गर्मी के मौसम में आपका खान-पान आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
35 ° C
35 °
34.1 °
55 %
3.1kmh
81 %
Thu
34 °
Fri
38 °
Sat
40 °
Sun
39 °
Mon
40 °

Most Popular