29 C
New Delhi
Friday, September 4, 2026
Homeराजस्थानRajasthan Assembly Bomb Threat: राजस्थान में बम धमकी से मचा हड़कंप, विधानसभा...

Rajasthan Assembly Bomb Threat: राजस्थान में बम धमकी से मचा हड़कंप, विधानसभा और कई जिला कोर्ट निशाने पर, ईमेल से मिली चेतावनी

Rajasthan Assembly Bomb Threat: राजस्थान में कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान विधानसभा समेत जयपुर और बीकानेर जिले के को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने पर प्रदेशभर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई। राजस्थान विधानसभा, हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। परिसरों को खाली कराया गया लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

ईमेल भेजकर दी धमकी

विधानसभा सचिवालय कार्यालय को सोमवार सुबह एक ईमेल आया, जिसमें अगले 3 घंटे में विधानसभा भवन को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई है। खबर फैलते ही विधानसभा परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया।
जयपुर जिला एवं सत्र न्यायालय को भी धमकी का ईमेल कोर्ट के ऑफिशियल आईडी पर आया था। इसके बाद पुलिस की टीमों ने अलग-अलग जगहों पर तलाशी ली, लेकिन किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

जयपुर में सेशन कोर्ट को बम की धमकी

सेशन कोर्ट को उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिलने पर कोर्ट प्रशासन ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने परिसर में सर्च किया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सर्च के दौरान कोर्ट परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। गौरतलब है कि आज से ही कोर्ट में सुनवाई का समय सुबह 7:30 से दोपहर एक बजे तक हुआ है। ऐसे में कोर्ट परिसर में अधिवक्ता और परिवादी काफी संख्या में मौजूद थे। पुलिस ने आनन फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराया।

बीकानेर में भी बम की धमकी से हड़कंप

बीकानेर शहर के जिला एवं सत्र न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। न्यायिक और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की ओर से इस गंभीर सूचना से अवगत कराए जाने के बाद बार एसोसिएशन ने तत्काल अलर्ट जारी किया है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड ने कोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली। एडवोकेट चैंबर, न्यायिक अधिकारियों के कक्ष, कोर्ट रूम और आसपास के सभी संवेदनशील स्थानों को बारीकी से जांचा। कई घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। तब जाकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद कोर्ट में सामान्य रूप से कामकाज शुरू हो सका।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29 ° C
29.1 °
29 °
84 %
2.6kmh
99 %
Fri
29 °
Sat
26 °
Sun
33 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular