26 C
New Delhi
Friday, September 4, 2026
Homeराजस्थानJaipur Airport Flight Fare: जयपुर से सफर करना हुआ महंगा, दिल्ली सहित...

Jaipur Airport Flight Fare: जयपुर से सफर करना हुआ महंगा, दिल्ली सहित कई शहरों के हवाई किराए में बढ़ोतरी

Jaipur Airport Flight Fare: खाड़ी देशों में जंग का असर अब डोमेस्टिक हवाई रूट पर भी दिखने लगा है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित उड़ानों के किराए में भारी उछाल दर्ज किया गया है। बता दें कि कई रूटों पर किराया दोगुना से अधिक हो गया है, जिससे यात्रियों का बजट गड़बड़ा गया है। वहीं, गर्मी की छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।

जयपुर से इन शहरों में जाना हुआ महंगा

दरअसल, इन दिनों जयपुर से दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और पुणे समेत कई बड़े शहरों का हवाई सफर पहले की तुलना में काफी महंगा हो गया है। पड़ताल में सामने आया कि 10 अप्रैल तक बुकिंग करने पर कई रूटों का किराया 10 हजार रुपए पार पहुंच गया है।

किराए में कितनी हुई बढ़ोतरी

जयपुर से इंदौर का किराया: रविवार को सोमवार की बुकिंग करने पर इंदौर की सीधी फ्लाइट का किराया 10 से 12 हजार तक पहुंच गया।

जयपुर से बेंगलूरु का किराया: सोमवार को सुबह 7.40 बजे जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट का किराया 11,722 और सुबह 8:25 बजे की इंडिगो की फ्लाइट का किराया 11,882 पहुंच गया। मंगलवार को भी टिकट बुकिंग पर किराया 10 हजार से अधिक है, जबकि सामान्य दिनों में यह 7866 से 8200 रुपए तक रहता है।

जयपुर से हैदराबाद का किराया: सोमवार को नॉन-स्टॉप फ्लाइट का न्यूनतम किराया 10 हजार से 17 हजार रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, 10 अप्रैल तक न्यूनतम किराया 8 हजार से 10 हजार रुपए लिया जा रहा है, जबकि सामान्य दिनों में यह 6159 रुपए रहता है।

जयपुर से दिल्ली का किराया: इंडिगो की सोमवार सुबह 6.45 बजे जाने वाली फ्लाइट का किराया 11 हजार से अधिक रहा। एयर इंडिया की फ्लाइट का किराया भी 10 अप्रैल तक तीन गुना से अधिक वसूला जा रहा है। जबकि सामान्य दिनों में यह करीब 2500 रुपए रहता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
26 ° C
26.1 °
26 °
100 %
1.5kmh
100 %
Fri
28 °
Sat
27 °
Sun
27 °
Mon
37 °
Tue
40 °

Most Popular