30.7 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeएंटरटेनमेंटPoonam Pandey का नया ड्रामा! पहले मौत की झूठी खबर, अब फर्जी...

Poonam Pandey का नया ड्रामा! पहले मौत की झूठी खबर, अब फर्जी प्रेग्नेंसी फोटो से मचाया बवाल

Poonam Pandey Fake Pregnancy: पूनम पांडे ने एक बार अपनी क्रेडिबिलिटी खो दी है. एक बार उन्होंने अपनी मौत की खबर से लोगों को हैरान कर दिया था जो कि एक फर्जी खबर थी. इसके बाद उन्होंने अप्रेल फूल के नाम पर अपनी प्रेग्नेंसी की झूठी खबर फैलाई. पूनम ने बाकायदा दो तस्वीरें शेयर कीं और बेबी बंप के साथ पोज करते हुए प्रेग्नेंसी अनाउंस की. हमें तो पहले ही शक था कि ये पूनम का मजाक ही होगा लेकिन सेंसिटिव मामला देखते हुए उन पर शक करना भी ठीक नहीं था. लेकिन हुआ वही जो लग रहा था. पूनम ने आज यानी कि 1 अप्रैल को वीडियो शेयर कर बताया कि प्रेगनेंसी की खभर महज एक झूठ थी.

Poonam Pandey Pregnant: पूनम पांडे ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, देखते ही लोगों  ने पूछा-बाप कौन है? | Poonam Pandey Pregnant Actress Announce Pregnancy  Share Baby Bump Photos Users Shocked | Asianet

वीडियो शेयर करते हुए पूनम ने कहा, दोस्तों आपकी बधाई और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया. लेकिन मैं प्रेगनेंट नहीं हूं यार. ये अप्रैल फूल डे है. प्रैंक था यार  दुनिया में इतना स्ट्रेस है मुझे लगा कि मैं आपको थोड़ा एंटरटेन कर लूं. मैं ठहरी पूनम पांडे मेरा तो काम है आपको हैरान करना.

मौत की खबर से मचाई थी सनसनी

पूनम एक बार अपनी मौत का ढोंग भी रचा चुकी हैं. पूनम को लेकर खबर आई थी कि कैंसर से उनका निधन हो गया है. खबर बुरी तरह वायरल हुई. लोगों ने इस खबर को इस कदर सच माना की उनके करीबी दोस्त भी श्रद्धांजलि देने लगे थे. उनके करीबी एजाज खान ने तो घरवालों तक पर शक जता दिया था. हालांकि बाद में बता चला कि ये कैंसर अवेयरनेस के तहत किया गया एक स्टंट था. इसे कई लोगों ने काफी नेगेटिव तरीके से लिया क्योंकि किसी की मौत की खबर मजाक नहीं होती. पूनम ने खुद सामने आकर बताया था कि वह ठीक हैं और बस अवेयरनेस के लिए ऐसा किया था.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
33 %
3.4kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular