30.7 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
Homeएंटरटेनमेंटक्या करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ में होगी समर्थ...

क्या करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ में होगी समर्थ जुरेल की एंट्री? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

प्राइम वीडियो ने द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2 का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद से यह हिट शो चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच, कंटेस्टेंट्स की एंट्री को लेकर भी कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी 20 मशहूर हस्तियों की एंट्री होने वाली है। इस बार बिग बॉस के विजेता मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव, साथ ही अभिषेक मल्हान, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी और मल्लिका शेरावत नजर आने वाले हैं। वहीं, कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें चल रही है कि समर्थ जुरेल इस शो का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि समर्थ इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है।

द ट्रेटर्स इंडिया 2 का हिस्सा नहीं होंगे समर्थ जुरेल

समर्थ जुरेल से, जब द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2 में शामिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने टेलीचक्कर से कहा, ‘नहीं, मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता।’ करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा नाम तो अक्सर आता रहता है।’ इस सवाल पर कि क्या वह Season 2 में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता। मैंने पहला सीजन देखा है, यह बहुत मुश्किल है।’ समर्थ ने यह भी कहा कि उनके कई दोस्त सीजन 2 में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा है, ‘लेकिन, मैं तो नहीं हूं।’

द ट्रेटर्स इंडिया 2 के कंफर्म कंटेस्टेंट

द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2 के संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर कई नाम सामने आए हैं। हालांकि, मेकर्स और प्राइम वीडियो ने अभी तक इस लिस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। संभावित प्रतिभागियों में मुनव्वर फारुकी, एल्विश यादव, श्वेता तिवारी, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान, रूबीना दिलैक, मल्लिका शेरावत, संजय कपूर, क्रिस्टल डिसूजा और शाहनील गिल जैसे कुछ नाम नाम शामिल हैं।

द ट्रेटर्स इंडिया 2 कब होगा शुरू

सीजन 2 की आधिकारिक रिलीज डेट अभी तक घोषित नहीं की गई है। उम्मीद है कि यह 2026 के मिड मंथ तक प्रीमियर होगा। समर्थ ने बताया कि कंटेस्टेंट्स की लिस्ट अगले 4-5 दिनों में जारी की जा सकती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
33 %
3.4kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular