28.8 C
New Delhi
Tuesday, October 6, 2026
Homeदेश‘ईरान-इजरायल और US के संपर्क में हम…’, PM मोदी बोले- जंग जारी...

‘ईरान-इजरायल और US के संपर्क में हम…’, PM मोदी बोले- जंग जारी रही तो गंभीर परिणाम होंगे

PM Modi In Rajya Sabha: राज्यसभा में आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट संकट को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि दुनियाभर में युद्ध की वजह से गंभीर एनर्जी संकट पैदा हो गया है. इस वॉर से पेट्रोल, डीजल, गैस और फर्टिलाइजर की रेगुलर सप्लाई पर असर पड़ा है. जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा?

मिडिल ईस्ट संकट को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “वेस्ट एशिया में युद्ध शुरू हुए 3 हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं. युद्ध की वजह से दुनिया में गंभीर एनर्जी संकट पैदा हो गया है. भारत के लिए भी यह स्थिति चिंता की बात है. युद्ध की वजह से हमारे ट्रेड रूट पर असर पड़ा है. इससे पेट्रोल, डीजल, गैस और फर्टिलाइजर की रेगुलर सप्लाई पर असर पड़ा है.”

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीयों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है. अब तक 3,75,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित भारत लौट आए हैं. अकेले ईरान से 1000 से ज्यादा भारतीय लौटे हैं. संकट की घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है.

फिर से शांति लाना हमारा मकसद: PM मोदी

पीएम मोदी बोले, “मैंने वेस्ट एशिया के ज्यादातर देशों के हेड्स ऑफ स्टेट्स से बात की है. इसके साथ ही गल्फ देशों से भी लगातार बातचीज जारी है. इसके अलावा ईरान, इज़राइल और US के साथ भी बातचीत की जा रही है. हमारा मकसद बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए इस इलाके में शांति फिर से लाना है. डी-एस्केलेशन और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने पर भी बातचीत की गई है. इस संकट के समय को सुलझाने के लिए भारत ने बातचीत का सुझाव दिया है.”

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि हमलों में कुछ भारतीयों की मौत हो गई और कुछ घायल हो गए हैं. प्रभावित परिवारों को हर जरूरी मदद दी जा रही है. घायलों का अच्छा इलाज पक्का किया जा रहा है. उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
60 %
3.1kmh
0 %
Mon
29 °
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
37 °

Most Popular