29.3 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Board 12वीं हिन्दी परीक्षा रीशेड्यूल: 10 अप्रैल को होगी दोबारा परीक्षा,...

CG Board 12वीं हिन्दी परीक्षा रीशेड्यूल: 10 अप्रैल को होगी दोबारा परीक्षा, पेपर लीक के बाद माशिमं ने लिया फैसला

CG Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रहित में बड़ा कदम उठाया है। अब 10 अप्रैल 2026 को 12वीं की हिन्दी परीक्षा दोबारा ली जायेगी। उक्त परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे तय डेट पर परीक्षा केन्द्र में अनिवार्य रूप से परीक्षा देने उपस्थित हों। हिंदी पेपर पेपर लीक होने के बाद मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से परीक्षा समिति की बैठक 23 मार्च 2026 को आयोजित की गई। इसमें सभी मामलों पर चर्चा करने के बाद निर्णय लिया गया कि 14 मार्च 2026 को हुई हिन्दी विषय की परीक्षा को निरस्त किया जाता है।

हिंदी के प्रश्न पत्र (सेट-‘बी’) के लीक होने की खबर के बाद जागा विभाग
परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है। 14 मार्च 2026 को आयोजित कक्षा 12वीं हिन्दी विषय की परीक्षा के संबंध में मंडल की तरफ से यह सूचित किया जाता है कि परीक्षा के बाद 15 एवं 16 मार्च 2026 को सोशल मीडिया एवं विभिन्न समाचार पत्रों में प्रश्न पत्र (सेट-‘बी’) के लीक होने की खबर सामने आई थी। इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सिटी कोतवाली रायपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

यहां देखें आदेश की कॉपी

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
73 %
4.3kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular