26 C
New Delhi
Wednesday, October 7, 2026
HomePersonalityMTS Recruitment 2026: इस सरकारी विभाग में खुले कई पद, वेतन 56,900...

MTS Recruitment 2026: इस सरकारी विभाग में खुले कई पद, वेतन 56,900 तक

MTS recruitment 2026: भारत सरकार ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती निकाली है. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत आनेवाले एनिमल वेलफेयर बोर्र्ड ऑफ इंडिया (AWBI) ने ये भर्तियां निकाली हैं. मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) की इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ऑफलाइन ही की जा सकती है. एम्प्लॉयमेंट न्यूज में भर्ती विज्ञापन जारी होने के  60 दिनों के अंदर आवेदन फॉर्म नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है. जबकि अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए. उम्र में छूट भारत सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगी

कितने पदों पर होगी भर्ती

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ़ इंडिया, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ़ इंडिया की और से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के तीन (03) पदों को सीधी भर्ती की जाएगी. ग्रुप ‘C’ पोस्ट्स रिक्रूटमेंट रेगुलेशन, 2024 के अनुसार, पे मैट्रिक्स का लेवल 1 होगा. यानी हर महीने 18,000–56,900 रुपये सैलरी दी जाएगी. योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन कर दें. नोटिफिकेशन के अनुसार खाली पदों की संख्या को बदला भी जा सकता है. साथ ही AWBI बिना कोई कारण बताए रिक्रूटमेंट प्रोसेस को कैंसल या बदलने का अधिकार भी रखता है.

एप्लीकेशन का फ़ॉर्मेट और डिटेल्ड इंस्ट्रक्शन www.awbi.gov.in पर उपलब्ध हैं. अधूरे या देर से आए एप्लीकेशन को स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए फॉर्म को सावधानी के साथ भरें. आपकी और से फॉर्म भरते हुए की गई एक छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है. आपकी एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकती है.

इस पते पर भेजे एप्लीकेशन फॉर्म

www.awbi.gov.in पर जाकर  एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें. इसमें पूछी कई हर जानकारी सही से भरें और इस पते पर भेज दें.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
26 ° C
26 °
26 °
86 %
2.9kmh
0 %
Wed
35 °
Thu
35 °
Fri
37 °
Sat
36 °
Sun
33 °

Most Popular