29.3 C
New Delhi
Tuesday, July 21, 2026
Homeराजस्थानRajasthan Govt Jobs Update: नई सरकारी नौकरियां राजस्थान में, आरएएस और अन्य भर्तियों...

Rajasthan Govt Jobs Update: नई सरकारी नौकरियां राजस्थान में, आरएएस और अन्य भर्तियों के लिए तैयार रहें युवा

Rajasthan Govt Jobs Update: राज्य के लाखों युवाओं को आरएएस सहित नई भर्तियों का इंतजार है। इससे अभ्यर्थियों सहित राजस्थान लोक सेवा आयोग की गाड़ी रफ्तार से दौड़ेगी। परीक्षाओं-चयन के बाद जहां अभ्यर्थियों को नौकरी मिलेगी, वहीं राज्य को नए कार्मिक-अधिकारी मिलेंगे आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा सहित कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा, कृषि, कारागार, कनिष्ठ लेखाकार और अन्य भर्ती परीक्षाएं-साक्षात्कार अंजाम देता है। भर्तियां कार्मिक विभाग और सरकार से अभ्यर्थना, पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद मिलती हैं। साल 2026 के दो माह बीत चुके हैं। फिलहाल आयोग को कोई नई अभ्यर्थना नहीं मिली है।

किस साल में कितनी भर्तियां

  • 2018- 18 हजार
  • 2019- 12 हजार 500
  • 2020- 8 हजार 100
  • 2021- 6 हजार 540
  • 2022- 10 हजार 300
  • 2023- 17 हजार 350
  • 2024- 11 हजार 205
  • 2025- 12 हजार 394

1.25 लाख नई भर्तियों की घोषणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में 1.25 लाख भर्तियों की घोषणा की है। इनमें चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, स्कूल व्याख्याता, कृषि, आयुर्वेद, तकनीकी शिक्षा सहित अन्य भर्तियां अहम होंगी। इसके अलावा कार्मिक विभाग से आरएएस 2025-26 की नई भर्ती मिलने की उम्मीद है।

2025 में मिली थी यह भर्तियां

  • लेक्चरर आयुर्वेद (आयुर्वेद विभाग)-8 पद
  • डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग)-04 पद
  • सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग)-9 पद
  • जूनियर केमिस्ट (जलदाय विभाग)-13 पद
  • सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) – 281 पद
  • पशुपालन विभाग (पशु चिकित्सा अधिकारी) – 1100 पद
  • सब इंस्पेक्टर /प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप-1) विभाग – 1015
  • प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा विभाग) – 3225
  • वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) – 6500
  • कनिष्ठ विधि अधिकारी (जेडीए)-12 पद
  • प्राध्यापक कृषि (स्कूल शिक्षा)-500 पद
  • सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा)-574 पद
  • सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग)-113 पद
  • संरक्षण अधिकारी (महिला अधिकारिता-)-12 पद
  • सहा. निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी-28 पद
RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
73 %
4.3kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular