28.7 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
HomeखेलIND vs ZIM Live Streaming: जानें फ्री में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच...

IND vs ZIM Live Streaming: जानें फ्री में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच देखने का आसान तरीका

IND vs ZIM Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 26 फरवरी को भारत को अपने सुपर-8 चरण के अगले मैच में जिम्बाब्वे का सामना करना है। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया इस वक्त ऐसी स्थिति में है, जहां एक हार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। टीम इंडिया को अपने पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। यह इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की पहली हार थी। ऐसे में अब टीम इंडिया को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ अगला मैच जीतना होगा।

कितने बजे से शुरू होगा इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे मैच?

भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच की बात करें तो ये मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान शाम 6:30 बजे मैदान पर होंगे। इस मुकाबले में भी टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। वहीं जिम्बाब्वे की कप्तानी सिकंदर रजा के हाथों में है। जिम्बाब्वे को भी अपने पहले सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था।

कब और कहां देख पाएंगे भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

अब हम इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे मैच के लिए लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट को लेकर की जाए तो दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस अहम सुपर-8 मुकाबले का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा। हालांकि आपको बता दें कि इन चैनल्स पर मैच देखने के लिए आपको जेब से पैसे खर्च करने होंगे क्योंकि ये सभी पेड चैनल्स हैं। वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर ही होगी।

IND vs ZIM: फ्री में कैसे देख सकते हैं ये अहम मुकाबला?

बता दें कि अगर आपके स्मार्टफोन में जियो हॉटस्टार का ऐप है तो आप सिर्फ अपना मोबाइल डाटा खर्च करके स्मार्टफोन पर इस मुकाबले की स्ट्रीमिंग फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा आप टीवी पर फ्री में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देख सकते हैं। अगर आपके घर में फ्री डिश टीवी का कनेक्शन है तो आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में इस मैच का आनंद उठा सकते हैं। डीडी स्पोर्ट्स पर भी यह मैच प्रसारित किया जाएगा। वहीं इस मैच से जुड़ी हर अपडेट आपको इंडिया टीवी की साइट पर मिलती रहेगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
70 %
4.3kmh
99 %
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
35 °

Most Popular