25.4 C
New Delhi
Monday, October 19, 2026
Homeछत्तीसगढ़Raigarh Factory Blast Update: रायगढ़ में टायर गलाने के दौरान भीषण ब्लास्ट!...

Raigarh Factory Blast Update: रायगढ़ में टायर गलाने के दौरान भीषण ब्लास्ट! मंगल कार्बन प्लांट में झुलसे 2 और मजदूरों की दर्दनाक मौत

Raigarh Factory Blast Update: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले दिनों मंगल कार्बन प्लांट में हुए ब्लास्ट में झुलसे दो लोगों की आज सुबह मौत हो गई। इस घटना में दो दिन पहले ही एक 9 माह के मासूम की मौत हो गई थी।रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानीपाथर में स्थित मंगल कार्बन प्लांट में 6 फरवरी की सुबह 9 बजे के टायर गलाने के दौरान हुए विस्फोट में एक मासूम बच्ची समेत 8 लोग झुलसे थे।

घायलों को रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से 7 लोगों को राजधानी रायपुर के कल्दा बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां 9 फरवरी की शाम 4 बजे 9 माह के मासूम बच्ची भूमि खडिया की मौत हो गई थी। वहीं, आज सुबह इस घटना में झुलसे दो और लोगों इंदीवर 19 साल और शिव खड़िया 27 साल की भी मौत हो गई है। अभी भी 4 लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है।

इन घायलों का चल रहा इलाज

  • साहेब लाल खड़िया (45 वर्ष) 80-90 प्रतिशत झुलसे
  • उदाशिनी खड़िया (25 वर्ष) 30-40 प्रतिशत झुलसे
  • कौशल (25 वर्ष) 70-80 प्रतिशत झुलसे
  • प्रिया (32 वर्ष) 70-80 प्रतिशत झुलसे
RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.4 ° C
25.4 °
25.4 °
45 %
1.5kmh
0 %
Sun
25 °
Mon
32 °
Tue
34 °
Wed
35 °
Thu
35 °

Most Popular