25.4 C
New Delhi
Sunday, October 18, 2026
Homeहेल्थSymptoms of Intestinal Inflammation: पेट दर्द और ऐंठन को न ले हल्के...

Symptoms of Intestinal Inflammation: पेट दर्द और ऐंठन को न ले हल्के में, आंतों की सूजन का हो सकता है इशारा

Symptoms of Intestinal Inflammation: एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपकी गट हेल्थ ठीक नहीं है, तो आपकी ओवरऑल हेल्थ बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अपने पेट की सेहत पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो भले ही मामूली से नजर आते हैं, लेकिन यही लक्षण आंतों में सूजन की तरफ इशारा कर सकते हैं। इस तरह के लक्षण नजर आते रहने पर आपको अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।

दर्द या फिर ऐंठन- क्या आपके पेट में लगातार तेज दर्द रहता है? क्या आपके पेट में ऐंठन महसूस होती रहती है? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि ये लक्षण आंतों में सूजन होने पर भी दिखाई दे सकते हैं। बार-बार दस्त लगना या फिर मल त्याग करते समय खून आना, इस तरह के लक्षण भी आंतों में सूजन का संकेत साबित हो सकते हैं। बार-बार पेट फूलने की समस्या होने पर भी आपको सावधान हो जाना चाहिए।

आंतों में सूजन के कुछ दूसरे लक्षण- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंतों में सूजन पैदा होने के कारण मलाशय में दर्द होना, उल्टी और कब्ज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इस तरह के लक्षण कोलाइटिस या फिर आईबीडी जैसी गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकते हैं। समय रहते डॉक्टर से कंसल्ट करना बेहद जरूरी है वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

कोलाइटिस या आंतों में सूजन के कारण- अब आप सोच रहे होंगे कि आंतों में सूजन होने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं? सबसे बड़ा कारण है खराब लाइफस्टाइल। आंतों में सूजन पैदा न हो, इसके लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना बेहद जरूरी है। जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से भी इस तरह की समस्या पैदा हो सकती है। इसके अलावा अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करना भी आंतों में सूजन के मुख्य कारणों में से एक है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.4 ° C
25.4 °
25.4 °
45 %
1.5kmh
0 %
Sun
25 °
Mon
32 °
Tue
34 °
Wed
35 °
Thu
35 °

Most Popular